यूपी में भी बीजेपी ने इंडिया गठबंधन को दी शिकस्त,7 सीटों पर चल रही काफी आगे

 यूपी में भी बीजेपी ने इंडिया गठबंधन को दी शिकस्त,7 सीटों पर चल रही काफी आगे
Sharing Is Caring:

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को 26361, जबकि भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह को 14543 वोट मिले हैं। इस तरह से सपा करहल सीट पर 11818 वोट से आगे चल रही है। वहीं प्रयागराज की फूलपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल को 12614, जबकि सपा प्रत्यासी मुज्तबा सिद्दीकी को 10541 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा के दीपक पटेल फूलपुर सीट पर 2073 वोटों से आगे चल रहे हैं।कानपुर की सीसामऊ सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना के बाद एक बार फिर से सपा ने बढ़त बना ली है। इस सीट पर सपा के नसीम सोलंकी 14847 वोटों से आगे चल रही हैं।

1000430725

नसीम सोलंकी को 27442, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 12595 वोट मिले हैं। वहीं मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सपा के तेज प्रताप यादव को 18554, जबकि भाजपा के अनुजेश प्रताप सिंह को 10818 वोट मिले हैं। इस तरह से तेज प्रताप यादव 7736 वोटों से आगे चल रहे हैं।गाजियाबाद शहर विधानसभा (56) सीट पर तीसरे राउंड की गणना के बाद भाजपा के संजीव शर्मा को 13627, सपा के सिंह राज जाटव को 1885 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा के संजीव शर्मा 11742 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं मिर्ज़ापुर की मझवां विधानसभा सीट पर सपा के डॉ ज्योति बिन्द को 5755, जबकि भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 8796 वोट मिले हैं। इस तरह से मझवां सीट पर भाजपा 3041 वोट से आगे चल रही हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post