बिहार झारखंड की पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन आज,पीएम मोदी ऑनलाइन दिखाएंगे हरी झंडी

बिहार झारखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस आज से दोनों राज्यों के बीच पटरी पर दौड़ने लगेगी। देश की सबसे तेज गति से चलने वाली इश ट्रेन का रांची से उद्घाटन होगा। सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन स्पेशल के रूप में इसे रांची से पटना के लिए चलाया जाएगा, जबकि बुधवार से यह ट्रेन पटना से रांची और रांची से पटना के बीच नियमित रूप से चलेगी।इधर, पटना से सोमवार सुबह सवा चार बजे ट्रेन रैक को रांची भेजा गया। यह ट्रेन मंगलवार को उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी, इसके बाद इस ट्रेन का 28 से नियमित परिचालन होगा। इस ट्रेन में बुकिंग चालू हो गयी है। बुधवार से पटना से यह ट्रेन सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर बाद एक बजे रांची पहुंचेगी। जबकि रांची से शाम 4.15 बजे खुलेगी और रात 10.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वंदे भारत हफ्ते में छह दिन ही चलेगी। वही आपको बताते चलें कि मिडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 27 जून को रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल गाड़ी सं. 02439 बनकर रांची से 10.30 बजे खुलेगी।
उसके बाद 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद होते हुए 17.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।