बिहार: विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी BJP,4 नवनिर्वाचित MLC आज लेंगे शपथ

बिहार विधान परिषद में आज से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी। दरअसल आज नवनिर्वाचित 4 एमएलसी शपथ लेने वाले वाले हैं। बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर इन चारों सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे। बता दें कि जो चार सदस्य आज शपथ लेंगे उनमें दो भाजपा और दो जदयू के हैं।बता दें कि अभी तक बिहार विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी जदयू थी। लेकिन हाल ही में पांच सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आने के बाद जदयू दूसरे नंबर पर खिसक गई है। 5 में से 2-2 सीट पर भाजपा और जदयू के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। एक सीट पर जहां से प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार आफाक अहमद को जीत मिली थी। हालांकि,अफाक अहमद ने पहले ही शपथ ले ली है। अब बाकि बचे चार नवनिर्वाचित सदस्य आज शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद भाजपा विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन जायेगी।
वही दूसरी तरफ बता दें कि आज नीतीश कुमार झारखंड दौरा पर भी जा रहे है।2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए सीएम नीतीश कुमार मर्चेबंदी की पहल करने शुरू कर दिया है।इस कड़ी में आज झारखंड की राजधानी रांची में सीएम हेमंत सोरेन से नीतीश कुमार मुलाकात करने वाले है।इसके साथ ही विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा की उम्मीद जताई जा रही हैं।