नेशनल हेराल्ड मामले में हुआ बड़ा खुलासा,मात्र 50 लाख में कांग्रेस ने ले ली 2 हजार करोड़ की संपत्ति

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. ठाकुर ने इसे कांग्रेस का ‘भ्रष्टाचार मॉडल’ करार दिया।सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 90 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर यंग इंडियन कंपनी को मात्र 50 लाख रुपये में ही 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति हस्तांतरित कर दी. उन्होंने कहा कि, लोन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को खरीदने के लिए दिया गया।उन्होंने कहा कि, दोनों गांधी परिवार के पास यंग इंडियन कंपनी का 76 प्रतिशत हिस्सा था. ठाकुर ने सवाल उठाया कि क्या कोई राजनीतिक दल इस तरह कर्ज दे सकता है और अगर कर्ज दिया गया तो क्या उस पर ब्याज लिया गया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस ने समाचार पत्र को अपने एटीएम के रूप में इस्तेमाल किया।बता दें कि, ईडी ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में 9 अप्रैल को आरोपपत्र दाखिल किया. आरोपपत्र में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को सह-आरोपी बनाया गया है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस नेताओं को मामलों का तेजी से और समयबद्ध निपटारा करने की चुनौती दी. भाजपा ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के लिए राजनीति को कारण बताने के लिए पार्टी की आलोचना की।