आज से लेकर 23 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक,जानिए कैसे होगा बैंकिंग से जुड़ा हुआ आपका काम?

 आज से लेकर 23 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक,जानिए कैसे होगा बैंकिंग से जुड़ा हुआ आपका काम?
Sharing Is Caring:

आज बैंक से जुड़ा कोई काम है तो जल्द ये खबर अआप्के काम की साबित हो सकती है. दरअसल, आज यानि 14 सितंबर से अगले कुछ दिन तक बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा. फेस्टिव सीजन के चलते बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. सितंबर, 2024 में कई त्योहार पड़ रहे हैं. इस कारण बैंकों में लगातार 9 दिन की छुट्टी रहने वाली है. भारतीय रिजर्व बैंक महीने की शुरुआत से पहले ही छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है. इसमें पब्लिक बैंक से लेकर प्राइवेट बैंक, ग्रामीण बैंक आदि जैसे सभी बैंकों की सूची को राज्यों के हिसाब से जारी किया जाता है. आइए जानते हैं अगले हफ्ते कब तक बैंक बंद रहने वाले है।

1000390723

सितंबर, 2024 में बैंकों में कई त्योहारों के कारण छुट्टी रहने वाली हैं. इसमें बारावफात, मिलाद-उन-नबी, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी आदि के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं. बैंकों में 14 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. ध्यान देने वाली बात ये है कि यह सभी छुट्टियां सभी राज्यों में नहीं रहेगी. लोकल त्योहारों और जयंती के हिसाब से कई दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं।सितंबर के महीने में त्योहारों और जयंती के कारण कई लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं. ऐसे में लंबी छुट्टियों के बाद भी आपके कई जरूरी कार्य नहीं रुकेंगे. कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post