मथुरा के दौरे पर आज जाएंगे अमित शाह,कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की डेट नजदीक आती जा रही हैं, नेताओं का दौरा भी तेज हो रहा हैं। इसी बीच आज केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह मथुरा दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान अमित शाह करीब ढ़ाई घंटे मथुरा में रहने वाले हैं। आज अमित शाह 1.20 में मथुरा पहुंचेगे। अमित शाह के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये है।
दरअसल में 1.20 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मथुरा के वृंदावन हेलीपैड से पहुंचेंगे। जिसके बाद वे दोपहर 1.30 बजे साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य गांव जाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह सद्गुरु कुटीर में दोपहर का भोज करेंगे। फिर वे साध्वी ऋतंभरा के षष्ठीपूर्ति महोत्सव में शिरकत करेंगे। जिसका समय 2 बजे रखा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3.30 बजे वृंदावन हेलीपैड पहुंचेगे और 3.40 बजे दिल्ली के निकल जाएंगे।
Comments