बिहार में आज गरजेंगे अमित शाह,तेजस्वी के बयानों पर करेंगे पलटवार
![बिहार में आज गरजेंगे अमित शाह,तेजस्वी के बयानों पर करेंगे पलटवार](https://www.aagaazfirstnews.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240526-WA0009.jpg)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी चुनाव प्रचार करेंगे। शाह आज बिहार और पंजाब का दौरा करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी चुनाव प्रचार कार्यक्रम के मुताबिक शाह बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगे। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी भी यहां चुनावी जनसभा कर चुके हैं। काराकाट में दोपहर लगभग 12.30 बजे जनसभा करने के बाद पीएम मोदी कैमूर रवाना हो जाएंगे। यहां दोपहर दो बजे से सासाराम लोकसभा सीट पर चुनावी रैली होगी। दो जनसभाओं के बाद शाह पंजाब रवाना हो जाएंगे। पंजाब में शाह लुधियाना की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसका समय शाम करीब 5.30 बजे निर्धारित किया गया है।
Comments