ममता बनर्जी पर अमित शाह का वार,चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे,जितना रोना है रो लीजिए
अमित शाह ने कहा कि असम में भाजपा सरकार आने के बाद घुसपैठ समाप्त हो गई है। अब बंगाल ही एकमात्र रास्ता बचा है, जहां से घुसपैठिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का बिगुल फूंकते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला है। कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह ने टीएमसी के 15 साल के शासन को अराजकता का काला अध्याय बताते हुए जनता की चार्जशीट जारी की। शाह ने स्पष्ट किया कि 6 मई को बंगालमें भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठ और भ्रष्टाचार के दिन खत्म हो जाएंगे।अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर ममता बनर्जी को सीधी चुनौती देते हुए कहा, “ममता जी से कहना चाहता हूं, जितना रोना है, रो-धो लो… हम चुन-चुनकर एक-एक घुसपैठिए को न सिर्फ मतदाता सूची से निकालेंगे, बल्कि उन्हें देश से बाहर भी करेंगे।

“उन्होंने असम मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भाजपा सरकार आने के बाद घुसपैठ समाप्त हो गई है। अब बंगाल ही एकमात्र रास्ता बचा है, जहां से घुसपैठिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। शाह ने वादा किया कि भाजपा सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी और सीमा पूरी तरह सील होगी।शाह ने इस चुनाव को जनता के लिए मुक्ति का चुनाव करार दिया। उन्होंने दो स्पष्ट विकल्प रखेजान जाने का डर, संपत्ति लूटने का डर, रोजगार छिनने का डर और महिलाओं की असुरक्षा से आजादी।शांति, सम्मानजनक जीवन, मुफ्त इलाज, पक्का घर, मुफ्त बिजली और युवाओं का उज्ज्वल भविष्य।शाह ने कहा, “विकास और उद्योगों के अभाव में बंगाल आज फैक्ट्रियों के लिए कब्रिस्तान बन चुका है। ‘सोनार बांग्ला’ का सपना दिखाकर टीएमसी ने सिंडिकेट राज स्थापित किया और जनता का शोषण किया। बंगाल को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बना दिया गया है, जहां ऊपर से नीचे तक केवल उगाही का खेल चल रहा है।”शिक्षक भर्ती और अन्य घोटालों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने बंगाल के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों के कारण जिन युवाओं की उम्र सीमा निकल चुकी है, उन्हें भाजपा सरकार 5 साल का रिलैक्सेशन देगी। प्रभावित युवाओं को SSC भर्तियों में दोबारा मौका दिया जाएगा और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा।हवा में फेल हुआ IndiGo विमान का इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग”पंजाब में ईंधन का संकट नहीं, अफवाहों से बचें”, CM भगवंत मान बोले- 12-13 दिनों का स्टॉक है
