अमित शाह ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां,कहा-देश का बढ़ा है गौरव

 अमित शाह ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां,कहा-देश का बढ़ा है गौरव
Sharing Is Caring:

मोदी सरकार के तीसरे टर्म के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। शाह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। पूरे देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने के निर्णय लिया है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 15 दिन देश भर के सभी जरूरतमंदों की सेवा में हमारे जैसे काफी कार्यकर्ता लगेंगे।शाह ने कहा कि पीएम मोदी एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। 10 साल में दुनिया के 15 अलग अलग राष्ट्रों ने मोदी जी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है। इससे न केवल प्रधानमंत्री जी बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा है।शाह ने कहा कि 60 साल के बाद पहली बार देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है और नीतियों के सातत्य को भी हमने अनुभव किया है। नीतियों की दिशा, नीतियों की गति और नीतियों का क्रियान्वयन सटीकता से 10 साल तक बरकरार रखकर 11वें साल में प्रवेश करना बहुत कठिन है।शाह ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इन 100 दिनों में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शुरू किया गया है।इंफ्रास्ट्रक्चर का जहां तक सवाल है, 100 दिन में 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं हमने घोषित भी की हैं और इंप्लीमेंटेशन भी शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के वधवान में 76 हजार करोड़ की लागत से मेगा पोर्ट बनेगा, जो पहले दिन से ही विश्व के 10 प्रमुख बंदरगाहों में शामिल होगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post