Amazon पर आने वाली है सबसे बड़ी सेल,मिलने जा रही है बंपर Discount
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के लिए किसी सेल का इंतजार करते हैं, तो Amazon Prime Day 2026 आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है. अमेज़न ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि यह मेगा सेल भारत में जुलाई 2026 में आयोजित होगी. यह सेल खासतौर पर प्राइम मेंबर्स के लिए होगी, यानी केवल वही यूज़र्स इन शानदार ऑफर्स का फायदा उठा पाएंगे जिनके पास प्राइम मेंबरशिप है.Prime Day सेल हर साल की तरह इस बार भी कई कैटेगरी में जबरदस्त डिस्काउंट लेकर आएगी. इसमें मोबाइल, लैपटॉप, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स के अलावा किचन, ब्यूटी, फैशन और ग्रोसरी आइटम्स पर भी अच्छी डील्स मिलेंगी.खास बात यह है कि इस सेल में कई नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जाएंगे, जिससे यूज़र्स को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और ट्रेंड्स का फायदा मिलेगा.डिलीवरी के मामले में भी अमेज़न इस बार कुछ खास प्लान कर रहा है. चुनिंदा शहरों में Amazon Now के जरिए तेज डिलीवरी दी जाएगी. प्राइम मेंबर्स को 10 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर सेम डे डिलीवरी, 40 लाख से ज्यादा आइटम्स पर नेक्स्ट डे डिलीवरी और कुछ प्रोडक्ट्स पर सिर्फ 4 घंटे में डिलीवरी का ऑप्शन मिलेगा.

इसके अलावा, ₹99 से ज्यादा की शॉपिंग पर फ्री डिलीवरी का फायदा भी दिया जाएगा.बैंक ऑफर्स की बात करें तो अमेज़न इस बार भी चुनिंदा बैंकों के साथ पार्टनरशिप करेगा. इससे यूज़र्स को कार्ड पेमेंट पर अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है. साथ ही अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूज़ करने पर 5% तक कैशबैक भी मिलेगा. ₹1,399 से ज्यादा की खरीदारी पर ₹200 तक का कैशबैक भी दिया जा सकता है.अगर आप Prime मेंबरशिप लेने का सोच रहे हैं, तो इसकी कीमत ₹299 प्रति महीना, ₹599 तीन महीने और ₹1,499 सालाना है. इसके अलावा Prime Lite और Shopping Edition जैसे सस्ते प्लान भी उपलब्ध हैं.यानी कि Amazon Prime Day 2026 एक शानदार मौका है, जहां आप कम कीमत में अपनी पसंद की चीजें खरीद सकते हैं. अगर आप सही डील का इंतजार कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है।
