ज्योति सिंह के समर्थन में उतरीं अक्षर सिंह,पवन सिंह पर पहली बार खुलकर बोलीं!
भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस चल रहा है. बीते बुधवार को ज्योति सिंह आरा स्थिति फैमिली कोर्ट पहुंचीं थीं लेकिन पवन सिंह नहीं आए थे. ज्योति ने कुछ देर इंतजार किया और चली गईं. इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी. ज्योति सिंह ने कोर्ट में कहा है कि वे पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं. अगर पवन सिंह को नहीं रहना है तो गुजारा-भत्ता के लिए 10 करोड़ रुपये दें. इस पर अब अक्षरा सिंह का बयान आया है।अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का सपोर्ट किया है. पटना में मीडिया से बातचीत में बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा, “अगर आपने शादी की है… शादी करके आप किसी को ले जाते हैं… तो आपका दायित्व बनता है. एक लड़की का ये हक बनता है कि वो एलिमनी ले. ज्योति सिंह अपनी जगह सही हैं.ज्योति सिंह को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आगे कहा, “10 करोड़ मांगें या 20 करोड़, हमको लगता है 100 करोड़ भी कम पड़ जाएगा. देना ही चाहिए… जो लड़की ने झेला है वो उसके लिए 100 करोड़ भी कम है.

समाज को मिलकर दिलवाना चाहिए.अब अक्षरा सिंह के इस बयान के बाद पावरस्टार पवन सिंह की टेंशन जरूर बढ़ने वाली है. बता दें कि एक समय था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच नजदीकियां थीं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. इसके बाद ब्रेकअप की खबरें आ गईं. रिश्तों में टूट के बाद कई बार अक्षरा सिंह ने इसको लेकर पवन सिंह के खिलाफ भी बोल चुकी हैं. ऐसे में एक बार फिर जब उन्हें मौका मिला है तो उन्होंने पावरस्टार को निशाने पर लिया है. देखना होगा पवन सिंह की ओर से इस पर क्या कुछ प्रतिक्रिया आती है।इस दौरान पत्रकारों ने एक सवाल किया कि राबड़ी देवी ने कहा है कि सम्राट चौधरी को इस्तीफा दे देना चाहिए. इस पर अक्षरा सिंह ने कहा, “इतना मैं नहीं जानती हूं राजनीति कि कौन इस्तीफा मांग रहा है… क्या बोल रहा है नहीं बोल रहा है… मैं जितना जानूंगी उतना ही बोल पाऊंगी.बता दें कि अक्षरा सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के दौरान तेज प्रताप यादव के लिए चुनाव प्रचार किया था. हालांकि तेज प्रताप यादव की हार हो गई. उन्होंने महुआ सीट से चुनाव लड़ा था. उनकी पार्टी के कई प्रत्याशी भी अलग-अलग सीट से उतरे थे, लेकिन किसी की जीत नहीं हुई.दूसरी ओर उन्होंने राजपाल यादव पर कहा, “इस पर हर कलाकार दुखी है. मुझे लगता है कि उनके फैंस भी काफी परेशान होंगे, क्योंकि राजपाल ने हमेशा लोगों को हंसाया और मनोरंजन दिया है. हर कोई उन्हें अपने तरीके से मदद कर रहा है. मुझे लगता है कि हर कलाकार को थोड़ा-बहुत ही सही, लेकिन जरूर उनकी मदद करनी चाहिए. मुझे लगता है कि उनके फैंस, जिन्हें उन्होंने हमेशा मनोरंजन दिया है, वे भी काफी परेशान होंगे. मेरा मानना है कि जो भी सक्षम हैं, उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार मदद करनी चाहिए.”बता दें कि राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं. अभिनेता ने फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के बाद वह कर्ज नहीं चुका पाए और धीरे-धीरे ब्याज और पेनल्टी बढ़ने से राशि 9 करोड़ तक पहुंच गई. कोर्ट ने भी अभिनेता को कई मौके दिए थे, लेकिन असफल रहने पर उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई. इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।दरअसल, तेज प्रताप यादव ने पैसे देकर राजपाल यादव की मदद की है. इस पर अक्षरा सिंह ने रिएक्शन दिया. तेज प्रताप यादव की मदद पर कहा,उनको बहुत-बहुत धन्यावाद… वे बहुत प्यारे इंसान हैं… क्यूट हैं. ये पहल अगर उन्होंने की है तो बिहार के जो अन्य लोग देख रहे होंगे वो सब भी अपने-अपने स्तर से मदद करें तो शायद राजपाल जी हमारे बीच होंगे।
