नहीं रहे अजीत पवार,जानिए कैसे और कहां हुआ हादसा?
महाराष्ट्र के बारामती में आज बुधवार सुबह बड़ा विमान हादसा हो गया. हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन हो गया. हादसा विमान के लैंडिंग के दौरान हो गया. विमान में सवार 5 लोगों की मौत हो गई.हादसे की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के तमाम बड़े नेता बारामती की ओर रवाना होने लगे हैं. वहीं अहिल्याबाई होल्कर अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने लगी है. हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की है।मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया, ‘मैंने अपनी आंखों से देखा. यह सच में बहुत दुखद है. जब विमान नीचे उतर रहा था तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा और यह क्रैश हो गया. फिर इसमें धमाका हुआ. बहुत बड़ा धमाका हुआ. उसके बाद, हम यहां भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी. विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए और लोग यहां आए और उन्होंने लोगों को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की. आग बहुत ज़्यादा लगी थी, लोग मदद नहीं कर पाए. अजित पवार विमान में थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है. मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता।

लियरजेट 45 एक मध्यम आकार का बिजनेस जेट है, जिसे बॉम्बार्डियर एयरोस्पेस (1998-2009) द्वारा निर्मित किया गया था. इसकी उड़ान क्षमता 2,000 से 2,235 समुद्री मील है. इसमें आठ यात्रियों तक के बैठने की व्यवस्था है और यह उच्च गति (मैक 0.78-0.81) पर उड़ने में सक्षम है. दो हनीवेल TFE731 इंजनों द्वारा संचालित यह 51,000 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ सकता है और अपनी गति तथा कुशल, आरामदायक केबिन के लिए जाना जाता है।
