पुलिस के गिरफ्त में जाने के बाद बोले पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू-मैनें कोई भ्रष्टाचार नहीं किया

 पुलिस के गिरफ्त में जाने के बाद बोले पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू-मैनें कोई भ्रष्टाचार नहीं किया
Sharing Is Caring:

आंध्र प्रदेश पुलिस ने आज सुबह तड़के राज्य के पूर्व सीएम व तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया है। नायडू को कौशल विकास कोर्पोरेशन घोटाले से संबंधित मामले में सीआईडी की ओर से अरेस्ट वारंट जारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, चंद्रबाबू नायडू ने अपनी गिरफ्तारी को गलत बताया है और कहा है कि उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है।

IMG 20230909 WA0023

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध किया है। नायडू ने मीडिया से कहा कि उन्हें बिना किसी उचित जानकारी के गिरफ्तार कर लिया गया। नायडू ने कहा कि उन्होंने कोई कदाचार या भ्रष्टाचार नहीं किया। उन्होंने पुलिस पर कोई भी सबूत न दिखाने और बिना किसी भूमिका के एफआईआर में उनका नाम जोड़ने का आरोप लगाया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post