धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान,झुकती है दुनिया,झुकाने वाला चाहिए…

 धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान,झुकती है दुनिया,झुकाने वाला चाहिए…
Sharing Is Caring:

नीट (NEET) परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफा दिए जाने की खबर के बाद जंतर-मंतर पर डटे छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने जोरदार जश्न मनाया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत करार दिया.मंच से समर्थकों और छात्रों को संबोधित करते हुए दीपके ने कहा, ‘ये कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन मैं कहता हूं- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए. हमने ये कर दिखाया है.” जंतर-मंतर पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने इस जीत को उन छात्रों को समर्पित किया, जिन्होंने नीट विवाद के तनाव में अपनी जान गंवा दी.शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की पहली मांग पूरी होने के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने अपनी बाकी दो मांगों को लेकर दबाव तेज कर दिया है. आत्महत्या करने वाले सभी मृतक छात्रों के पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए.

1000795828

आंदोलन के दौरान देशभर में प्रदर्शनकारी छात्रों और छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए सभी मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं.अभिजीत दीपके ने कहा, “हम कॉकरोच हैं, इतनी जल्दी जाने वाले नहीं हैं. लोकतंत्र में डरना नहीं, बोलना सीखना है.” सीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि जब तक बाकी दो मांगें पूरी नहीं होतीं, संघर्ष जारी रहेगा.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post