2027 चुनाव से पहले अखिलेश का दांव,हर वोटर को जोड़ने की तैयारी!

 2027 चुनाव से पहले अखिलेश का दांव,हर वोटर को जोड़ने की तैयारी!
Sharing Is Caring:

यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आम लोगों से वोट जुड़वाने की अपील की है। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपील की है कि 28 और 29 नवंबर को जिन लोगों के वोट छूट गए हैं वो अपना नाम जुड़वाएं। अखिलेश ने कहा कि एक वोट ना कटने पाए, एक वोट ना बढ़ने पाए। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता मतदाता सूचियों की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं और पार्टी का ध्यान 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले इनमें सुधार करने पर है।पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, ‘एक भी वोट न कटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए’! वोट बचेगा तो संविधान बचेगा। सभी पीडीए प्रहरियों और आम जन से अपील है कि जिनका वोट 17 नवंबर को आई चुनाव आयोग की ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, वो 28 और 29 नवंबर को अपना नाम जुड़वां लें। उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने शनिवार 28 नवंबर और रविवार 29 नवंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाने की घोषणा की है। इस दौरान बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) वहां मौजूद रहेंगे। आयोग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने की सुविधा देने के लिए, आयोग राज्य भर के सभी मतदान केंद्रों पर शनिवार और रविवार को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान आयोजित करेगा।

1000909246

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने बताया कि दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) मौजूद रहेंगे। इसके लिए 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि (qualifying date) तय की गई है। बयान के अनुसार, इस पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक तय की गई है।नवदीप रिणवा ने बताया कि BLO के पास 17 नवंबर को प्रकाशित मतदाता सूची के मसौदे की प्रतियां होंगी। साथ ही, उनके पास नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म 6, नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म 7 और मौजूदा प्रविष्टियों में सुधार के लिए फॉर्म 8 भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होंगे। हर मतदान केंद्र पर ‘हेल्प डेस्क’ भी बनाई जाएगी और नागरिक जिला-स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 1950 के जरिए भी मदद ले सकते हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post