दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में अलर्ट!बारिश और बर्फबारी से बदलेगा मौसम?

 दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में अलर्ट!बारिश और बर्फबारी से बदलेगा मौसम?
Sharing Is Caring:

देशभर में पहाड़ से लेकर मैदनी इलाकों तक मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल रहा है. दक्षिण भारत में बरसात का दौर जारी है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल रही है. उत्तर भारत में सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट की वजह से ठंड महसूस होने लगी है. इसी बीच आज यानी 14 नवंबर को मौसम विभाग की ओर से देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.दरअसल, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र देश में मौसम बिगड़ सकता है. देश की राजधानी दिल्ली में आज मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. आज अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल यानी 15 नवंबर को मौसम बिगड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है.

1000900354

यहां धूंध और कोहरे के अलावा कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह के समय धूंध और कोहरा देखने को मिल सकता है. पश्चिमी यूपी में आज और कल कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. बिहार में आज कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, 15 जिलों में मौसम खराब जरूर हो सकता है. झारखंड के 10 जिलों में कोहरा छा सकता है. बारिश को लेकर आज कोई अलर्ट नहीं है.पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान में आज 6 जिलों में बादल छाने के साथ तेज हवा चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कल को 8 जिलों में येलो अलर्ट है. मध्य प्रदेश में अब सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. आने वाले पांच दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. पंजाब के कई जिलों में आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.दक्षिण भारत के राज्यों में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 14 और 16 से 19 नवंबर तक बारिश हो सकती है. केरल और माहे में कल छिटपुट फिर 16 से 19 नवंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश में 14 से 19 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. आईएमडी ने तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 18 और 19 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.उत्तराखंड के सात जिलों में आज बारिश की संभावना है. इनमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं. 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई. राज्य में कल तक मौसम खराब बना रहेगा. कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post