दिल्ली-UP में बढ़ने लगी ठंड! 16 राज्यों में मौसम का बड़ा अलर्ट!

 दिल्ली-UP में बढ़ने लगी ठंड! 16 राज्यों में मौसम का बड़ा अलर्ट!
Sharing Is Caring:

इस समय देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर भारत के राज्यों में जहां सुबह-शाम और रात को ठंड महसूस की जाने लगी है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर अब भी जारी है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में बादल जमकर बरस रहे हैं. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने छोटी दिवाली पर यानी आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली में आज हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. इन दिनों दिल्ली की हवा बहुत जहरीली बनी हुई है. राज्य में आज अधिकतम 29 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है. दिल्ली में लगातार ठंड बढ़ रही है.उत्तर प्रदेश में 7 नवंबर को भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी नहीं दी है. राज्य में लगातार गिरते तापमान के बीच सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा.

1000895018

राज्य में बिहार में आज मौसम का मिजाज सामान्य रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है.झारखंड में 10 नवंबर को पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश या मेघ गर्जन हो सकता है. 11 नवंबर को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 11 नवंबर तक बारिश हो सकती है. ओडिशा में आज और 10-11 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है.आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश, आंधी या गरज-चमक को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और दिन में धूप खिलने की संभावना है. मध्य प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कई जिलों में रात में ठंड महसूस की जाने लगी है.दक्षिण भारत के राज्यों में आज से 10 नवंबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया गया है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. तटीय कर्नाटक में 8 नवंबर तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 10 नवंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 8 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है.उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है. आज प्रदेश के सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. कुछ पहाड़ी जिलों की घाटियों में कोहरा देखने को मिल सकता है. हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम साफ रहने वाला है. 10 नवंबर को प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. 11 नवंबर को अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post