रूसी डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां हटीं,अब डीजल की आपूर्ति करेगा रूस

 रूसी डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां हटीं,अब डीजल की आपूर्ति करेगा रूस
Sharing Is Caring:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी डीजल पर से बैन हटा दिए हैं. ये अप्रैल 2027 तक प्रभावी रहेगा. शुक्रवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने इसकी घोषणा की. उन्होंने ये भी कहा कि रूस अमेरिका को डीजल की आपूर्ति करेगा. यह ऐलान ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका में एक कानून के तहत रूसी तेल और गैस के प्रमुख खरीदारों पर भारी टैरिफ लगाने का प्रावधान करने की कोशिश की जा रही है.ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि मैंने अभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बेहद सफल बातचीत की. इस दौरान इस बात पर सहमति बनी कि रूस तुरंत अमेरिकी और वैश्विक बाजार में 3,00,000 टन से अधिक डीजल की आपूर्ति करेगा.उन्होंने कहा कि रूस नवंबर में पांच लाख टन अतिरिक्त डीजल की आपूर्ति करेगा.

1000873842

इसके तुरंत बाद 10 लाख टन डीजल की और आपूर्ति की जाएगी. ट्रंप ने कहा कि इसके अतिरिक्त, रूस की डीजल रिफाइनरियों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, वह इसके बाद कम समय के भीतर 30 लाख टन डीजल ईंधन की आपूर्ति करेगा.यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका ईंधन की ऊंची कीमतों से जूझ रहा है. यह मामला तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों में एक प्रमुख मुद्दा बन गया है. इस बीच अमेरिका के वित्त विभाग ने कहा कि रूसी डीजल की बिक्री पर लगा प्रतिबंध अप्रैल 2027 तक के लिए हटा लिया गया है।अमेरिका ने शुक्रवार को अगले साल 7 अप्रैल तक रूसी डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां हटा लीं.अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट की यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत और अमेरिकी व ग्लोबल मार्केट में डीजल की सप्लाई के लिए हुए समझौते के कुछ ही मिनटों बाद आई.ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने कहा कि रूसी हानिकारक विदेशी गतिविधियों से जुड़े प्रतिबंध नियमों के तहत प्रतिबंधित सभी लेन-देन, जो रूसी संघ में बने डीजल ईंधन की बिक्री, डिलीवरी, अनलोडिंग या आयात (जिसमें अमेरिका में आयात भी शामिल है) से संबंधित हैं, उन्हें 7 अप्रैल, 2027 को रात 12:01 बजे (ईस्टर्न डेलाइट टाइम) तक के लिए मंज़ूरी दी गई है.इससे पहले, ट्रंप ने कहा था कि रूस तुरंत 3,00,000 टन से ज़्यादा डीजल की सप्लाई करेगा, इसके बाद नवंबर में 5,00,000 टन और उसके तुरंत बाद 10 लाख टन डीजल की सप्लाई होगी.ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि इसके बाद रूस अपनी रिफाइनरियों की स्थिति के आधार पर 30 लाख टन और डीजल की सप्लाई करेगा.यूक्रेन द्वारा रूसी रिफाइनरियों पर हमले के कारण दुनिया भर में डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे मॉस्को को डीजल के निर्यात पर रोक लगानी पड़ी. सऊदी अरब में रिफाइनरियों पर हूथी मिलिशिया के हमलों ने ईंधन की सप्लाई को और कम कर दिया था. नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईंधन की कीमतें कम करने के लिए ट्रंप पर राजनीतिक दबाव है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post