ईरान को ट्रंप ने फिर से दी चेतावनी,कहा-इस बार छोड़ेंगे नहीं!

 ईरान को ट्रंप ने फिर से दी चेतावनी,कहा-इस बार छोड़ेंगे नहीं!
Sharing Is Caring:

दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुई घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है. उनका कहना है कि शुरुआती जानकारी के आधार पर फ्लाईदुबई के को-पायलट का ईरान से कनेक्शन है, हालांकि अधिकारी अभी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं. अगर ईरान ऐसा कुछ भी किया है तो बहुत तगड़ा जवाब दिया जाएगा.मीडिया की तरफ से ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें फ्लाईदुबई पर हमला करने वाले और ईरान के बीच किसी संभावित संबंध के बारे में जानकारी दी गई है? उन्होंने कहा कि हम अभी इस पर काम कर रहे हैं. इस बारे में पूरी तरह से खुलकर बात करेंगे. मैं कहूंगा कि जो कुछ भी मुझे सुनने को मिल रहा है, उसके आधार पर जवाब ‘हां’ है, लेकिन हम अभी भी इस पर काम कर रहे हैं.उनसे दूसरा सवाल किया गया कि अगर ईरान इस हमले के लिए जिम्मेदार हुआ तो क्या अमेरिका उस पर जवाबी कार्रवाई करेगा? ट्रंप ने सीधा जवाब दिया कि चिंता न करें बहुत बुरी तरह मारूंगा.

1000866422

इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति से तीसरा सवाल किया गया क्या उस व्यक्ति को IRGC ने प्लेन में भेजा होगा या प्लेन को गिराने का फैसला करने से पहले उसे किसी और तरह से कट्टरपंथी बनाया गया होगा? ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा कि हां ये हो सकता है.राष्ट्रपति डोनाल्ड के ये बयान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उस बात के बाद आए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी यह पक्के तौर पर कहना जल्दबाजी होगी कि क्या को-पायलट का ईरान से कोई संबंध था? इससे पहले इजराइल के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मिकल मायान ने को-पायलट की इस्लामिक कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होने के बारे में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बयानों से जुड़े सवालों का जवाब दिया. उन्होंने पुष्टि की कि जांच करने वाले वैचारिक कारणों, संभावित साथियों और पहले से की गई योजना की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं, हालांकि जांच अभी शुरुआती दौर में है.मायान ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ओमान के पायलट के इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होने की बात कही थी और हम निश्चित रूप से इस पहलू की भी जांच कर रहे हैं. हालांकि, अभी सभी संभावनाएं खुली हैं और हर चीज की बारीकी से जांच की जा रही है. दुर्भाग्य से, कई सालों से इजराइली और यहूदी ठिकानों पर आतंकवादी हमले होते रहे हैं इसलिए हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं. घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं. यह मामला अभी शुरुआती चरण में है. प्रधानमंत्री ने बताया था कि जांच से हमें कुछ जानकारी मिली है, लेकिन इस समय मैं इससे ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर सकता.’इधर, विमान के कैप्टन स्मित मछार की दुनियाभर के नेता तारीफ कर रहे हैं. इजराइल पीएम नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें असल हीरो बताया. यही नहीं, भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें हीरो बताया और उनके परिवार से फोन पर बात की. दरअसल, मछार पर को-पायलट ने चाकू से हमला कर दिया था, लेकिन उन्होंने उसका मुकाबला किया. कॉकपिट का दरवाजा खोला और मदद के लिए आवाज लगाई, जिससे प्लेन को क्रैश करने की कोशिश नाकाम हो गई.फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी, तभी हवा में यह घटना हुई थी. फ्लइट के पायलट कैप्टन स्मित मछार पर उनके को-पायलट ने हमला कर दिया. उसने उन्हें चाकू मारा और प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की. घायल होने के बावजूद मछार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्री और क्रू बीच-बचाव कर पाए. इसके बाद प्लेन को डायवर्ट किया गया और उसकी सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. कैप्टन मछार अब खतरे से बाहर हैं और अबू धाबी में इलाज चल रहा हैं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post