सम्राट चौधरी के खिलाफ नजर आने लगे हैं चिराग पासवान!जानिए आखिर क्या है अंदर की कहानी?

 सम्राट चौधरी के खिलाफ नजर आने लगे हैं चिराग पासवान!जानिए आखिर  क्या है अंदर की कहानी?
Sharing Is Caring:

बिहार में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के वीडियो लगातार वायरल होने के बीच महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है. केंद्रीय मंत्री और NDA के सहयोगी दल के नेता चिराग पासवान ने इन घटनाओं को लेकर सरकार और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं. उनके बयान पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी है.पूर्णिया से पटना जाने के क्रम में कटिहार पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है. महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.चिराग पासवान की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जाने पर श्रवण कुमार ने कहा कि चिराग पासवान खुद NDA का हिस्सा हैं और केंद्र में गठबंधन सरकार में मंत्री हैं. अगर उन्हें सरकार या प्रशासन से जुड़ी किसी बात को लेकर शिकायत, सुझाव या आपत्ति है तो उन्हें मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखनी चाहिए.

1000865474

श्रवण कुमार ने कहा कि NDA के सहयोगी दलों के नेताओं के लिए अपनी बात रखने का उचित मंच मौजूद है. इसलिए किसी मुद्दे को लेकर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाने के बजाय मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखकर समाधान की दिशा में पहल की जानी चाहिए.महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से जुड़े वायरल वीडियो और घटनाओं के संदर्भ में श्रवण कुमार ने घटना से इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि घटना हुई है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन 24 घंटे के अंदर कार्रवाई भी की गई है.मंत्री ने कहा कि किसी आपराधिक घटना का होना गंभीर विषय है, लेकिन घटना के बाद पुलिस और प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं, यह भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी आपराधिक घटना को हल्के में नहीं ले रही है और प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है.चिराग पासवान के बयान के बाद NDA में सबकुछ ठीक नहीं होने की चर्चाओं पर भी श्रवण कुमार से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने गठबंधन में किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार करते हुए कहा कि ‘ऑल इज वेल’.महिला सुरक्षा को लेकर चिराग पासवान के सवाल और श्रवण कुमार के जवाब के बाद अब मुद्दा राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया है. एक तरफ चिराग ने वायरल हो रहे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के मामलों को लेकर सरकार-प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं, वहीं श्रवण कुमार ने घटनाओं पर कार्रवाई का हवाला देते हुए सरकार की गंभीरता बताई है. साथ ही उन्होंने चिराग को गठबंधन के भीतर अपनी बात रखने की सलाह दी है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post