चक्रवात की वजह से मॉनसून ने ली अंगड़ाई,बिहार में भी होगी झमाझम बारिश
मॉनसून विदाई से पहले एक बार फिर बरसने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम की वजह से 22 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड से लेकर ओडिशा आंध्र प्रदेश तक आज झमाझम बारिश होने की स्थिति बन रही है. मंगलवार को यह चक्रवात तेजी से आगे बढ़ सकता है, जिससे दक्षिणी राज्यों में झमाझम बारिश आंधी तूफान के साथ हो सकती है. बीते कुछ घंटों में केरल में अच्छी बारिश हुई है. ऐसे में आज भी यहां तेज बारिश हो सकती है. पहाड़ी राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बन रही है. यहां बर्फबारी का दौर शुरू होने की वजह से तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है. मंगलवार को मौसम विभाग ने 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना बन रही है. दक्षिण के राज्यों आंधी की चेतावनी जारी की गई है. पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में भी दिख रहा है. कुछ इलाकों में हल्की धुंध लग रही है.बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सिस्टम बनने की वजह से 22 सितंबर से तेज बारिश का दौर शुरू होने वाला है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, केरलम में तेज बारिश होने की संभावना बन रही है. जबकि गुजरात और महाराष्ट्र में भी बीते 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से ही यहां बरसात हो रही है. उत्तर प्रदेश में बारिश का असर अभी दिख रहा है. उन्नाव जिले में सबसे ज्यादा बारिश होने की वजह से यहां नदियां उफान पर चल रही हैं. उन्नाव की बस्तियों में कई जगहों पर नाव चल रही हैं, जबकि बाराबंकी में भी तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज भी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी में तेज बरसात की संभावना जताई है. हालांकि पश्चिमी यूपी की तरफ से अब मॉनसून ने विदाई लेना शुरू कर दिया है. इसी तरह बिहार में भी आज मध्यम से तेज बारिश की संभावना बन रही है.

लेकिन बिहार में भी अगले कुछ दिनों में मॉनसून विदा होने के चांस बन रहे हैं. पहाड़ी राज्यों में मौसम विभाग ने पर्यटकों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. क्योंकि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भी ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. तीनों राज्यों में सुबह के वक्त धुंध छा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि बर्फबारी इस बार समय से पहले शुरू हो चुकी है, जिससे ठंड के भी जल्द आने की संभावना है. खास बात यह है कि मैदानी राज्यों में भी इसका असर अक्तूबर से दिखना शुरू हो सकता है.सितंबर के आखिरी हफ्ते में मॉनसून की विदाई लेना शुरू कर देगा. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों से मॉनसून लगभग विदा हो चुका है. जबकि दिल्ली-एनसीआर में भी मॉनसून लगभग लौट चुका है. यहां भी बरसात की संभावना अब नहीं बन रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मौसम में तब्दीली दिखनी शुरू होगी और सुबह के वक्त तापमान में हल्की गिरावट का असर दिख सकता है.
