403 सीटों पर नुक्कड़ नाटक का होगा मंचन,यूपी चुनाव में बीजेपी ऐसे करेगी अपनी प्रचार

 403 सीटों पर नुक्कड़ नाटक का होगा मंचन,यूपी चुनाव में बीजेपी ऐसे करेगी अपनी प्रचार
Sharing Is Caring:

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश में नमो सेवा अनकही कहानियां की शुरुआत करेगी. यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने का काम नाटक और नाट्य मंचों के माध्यम से किया जाएगा. बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है और भाजपा ने प्रदेश में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है.डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दुनिया के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चल रहा है.

1000856414

इस अभियान के तहत जनसेवा के कई कार्यक्रम होंगे, जो जनता को समर्पित रहेंगे.उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर जरूरतमंद तक योजनाएं पहुंचे ये सुनिश्चित करेंगे. भाजपा के कार्यकर्ता पीएम मोदी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी नमो सेवा अनकही कहानियां- पीएम मोदी के जीवन की अनकही कहानियां रंग मंच पर दिखाएगी. कलाकारों को रंग मंच के माध्यम से जनता के बीच पीएम मोदी की अनकही कहानियां प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.उन्होंने कहा कि यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने का काम नाटक और नाट्य मंचों के माध्यम से किया जाएगा और पीएम मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन को लोगों के बीच रखा जाएगा.ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस दौरान बहुत सारे सामाजिक कार्य होंगे, जो प्रदेश और देश वासियों को समर्पित होंगे. चाहे गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक पीएम मोदी ने जो किया है, दूसरा ऐसा कोई नेता नहीं है, जिसने किया हो.उन्होंने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी के जो काम हैं, वो जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता जानता के बीच में रहकर उनके लिए सारी व्यवस्थाएं, जो पीएम मोदी ने आमजन के लिए किया , उनको पहुंचाने का काम कर रहा है.दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर महिलाओं को दो लाख देने की बात कही है. अखिलेश यादव की घोषणा पर ब्रजेश पाठक का डपोरशंख वाला तंज कसा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पता है कि कुर्सी उनसे बहुत दूर जा चुकी है. सत्ता आनी नहीं है इसलिए कुछ भी घोषणा करते हैं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post