राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने कैसे बनाई बढ़त और दबदबा?जानिए पूरी कहानी

 राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने कैसे बनाई बढ़त और दबदबा?जानिए पूरी कहानी
Sharing Is Caring:

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. राज्य के 309 नगर निकायों के 9,900 वार्डों के आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है. भाजपा ने 4,026 वार्डों में जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड आए हैं, जबकि 2,436 वार्डों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.शुरुआती रुझानों से ही भाजपा बढ़त बनाए हुए थी, जो अंतिम नतीजों में भी बरकरार रही. हालांकि, 10 नगर निगमों के नतीजों में तस्वीर मिली-जुली रही है. जयपुर नगर निगम में भाजपा ने 78 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया है. यहां कांग्रेस को 53 और अन्य को 15 वार्ड मिले हैं. कोटा में भी भाजपा का दबदबा रहा, जहां 55 वार्ड भाजपा, 35 कांग्रेस और 4 अन्य के खाते में गए. उदयपुर में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की, 80 में से 53 वार्ड भाजपा ने जीते, कांग्रेस को 23 और अन्य को 4 वार्ड मिले.भीलवाड़ा में भी भाजपा ने 45 वार्डों पर कब्जा जमाया, कांग्रेस को 10 और अन्य को 15 वार्ड मिले. अलवर में भाजपा को 28, कांग्रेस को 23 और अन्य को 14 वार्ड मिली.

1000850471

वहीं, अजमेर, बीकानेर और पाली में कांग्रेस ने वापसी की है. अजमेर में कांग्रेस 37 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, भाजपा को 32 और अन्य को 11 वार्ड मिले. बीकानेर में कांग्रेस ने 42 वार्ड जीतकर भाजपा (27 वार्ड) को पीछे छोड़ा. पाली में भी कांग्रेस को 29 वार्ड मिले. जबकि, भाजपा को 21 और अन्य को 15 वार्ड मिले.जोधपुर में मुकाबला बराबरी पर रहा, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों को 44-44 वार्ड मिले, 11 वार्ड अन्य ने जीते. भरतपुर में निर्दलीयों ने बाजी पलट दी, 65 में से 38 वार्ड अन्य-निर्दलीय, 20 भाजपा और सिर्फ 7 कांग्रेस ने जीते.राजस्थान में कुल 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाओं के चुनाव दो चरणों में हुए थे. पहले चरण में 9 सितंबर को 162 निकायों के 5,393 वार्डों के लिए वोटिंग हुई थी, जिसमें 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था और 20 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे. इसमें अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा नगर निगम शामिल थे.वहीं, दूसरे चरण में 11 सितंबर को 147 निकायों के 4,774 वार्डों के लिए मतदान हुआ, जिसमें 71.69 प्रतिशत वोटिंग हुई और 18,266 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई. इसमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और पाली नगर निगम शामिल थे. दोनों चरणों में कुल 74.05 प्रतिशत मतदान हुआ था.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post