यूपी से लेकर झारखंड तक अलर्ट,अंतिम चरण में पहुंचा मानसून

 यूपी से लेकर झारखंड तक अलर्ट,अंतिम चरण में पहुंचा मानसून
Sharing Is Caring:

देशभर में मॉनसून अब अपने अंतिम चरण में है. सामान्य स्थितियां रहीं तो हफ्ते दो हफ्ते में मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन मौसम विभाग की ओर से आए अपडेट के अनुसार, मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया में देरी हो सकती है. बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने से कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है. कहीं कहीं जोरदार बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. आज राज्य में अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल यानी 12 सितंबर को मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इसके बाद 13 से 16 सितंबर तक राज्य में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बरसात हो सकती है.उत्तर प्रदेश में आज वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बहराइच, खेरी, सीतापुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, प्रतापगढ़, अयोध्या, अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर, कुशीनगर और सोनभद्र जिले में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बिहार के 23 जिलों में आज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभवना जताई गई है. झारखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.राजस्थान में आज कई भागों में तेज बारिश हो सकती है. साथ ही गरज-चमक की भी संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज से 13 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

1000844141

आज छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर रह सकता है. छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश और गरज-चमक की संभावना है. पश्चिम भारत में कोंकण और गोवा में 16 सितंबर तक काफी व्यापक बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र और गुजरात में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.पूर्वी भारत में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 सितंबर तक काफी व्यापक बारिश हो सकती है. ओडिशा में आज अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. राज्य में 12 सितंबर तक व्यापक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. अरुणाचल प्रदेश में कल से 16 सितंबर तक काफी व्यापक बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में आज और कल फिर 15 व 16 सितंबर को व्यापक बारिश हो सकती है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 सितंबर तक व्यापक वर्षा की संभावना है.दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. केरल और माहे में आज और कल भारी बारिश का अनुमान है. तेलंगाना में आज भारी बारिश हो सकती है.उत्तराखंड में आज से 14 सितंबर तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम विभाग की ओर से आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.बारिश के साथ आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. IMD ने भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में इस तरह के मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है.मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने और खुले इलाकों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की सलाह दी है. किसानों को भी गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है।बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को खेतों में जलभराव से बचने के लिए उचित जल निकासी की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है. फसल, बीज, खाद, कीटनाशक और कृषि उपकरणों को सुरक्षित और सूखी जगह पर रखने की जरूरत है.गरज-चमक के दौरान खुले खेत में काम करने से बचें. खासकर बिजली गिरने की आशंका होने पर पेड़, बिजली के खंभे और धातु की वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post