क्या सच में बदलेगा बख्तियारपुर का नाम,जल्द हीं किया जाएगा नीतीशपुर?

 क्या सच में बदलेगा बख्तियारपुर का नाम,जल्द हीं किया जाएगा नीतीशपुर?
Sharing Is Caring:

बिहार में बख्तियारपुर का नाम बदलने को लेकर एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की है. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने ये प्रस्ताव रखा है. दरअसल, बख्तियारपुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मभूमि है और चूंकि उन्होंने सालों तक बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ऐसे में उनकी जन्मभूमि का नाम बदल कर उनके ही नाम पर रखने का प्रस्ताव पेश किया गया है.संतोष कुमार सुमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया है और लिखा है, ‘बिहार के महान जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम- बख्तियारपुर बने नीतीशपुर.

1000843524

बख्तियारपुर केवल एक भौगोलिक पहचान नहीं है. यह उस महान जननेता की जन्मभूमि है, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन से बिहार की राजनीति, विकास और शासन की दिशा को एक नई पहचान दी. नीतीश कुमार की जीवन-यात्रा, संघर्ष और असंख्य स्मृतियां इस धरती से जुड़ी हुई हैं’.उन्होंने आगे लिखा है, ‘बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक परिवर्तन की नई राह देने वाले ऐसे जननेता की जन्मभूमि को उनके नाम से सम्मानित करना केवल एक स्थान का नाम बदलना नहीं होगा, बल्कि उस मिट्टी के गौरव, उसके इतिहास और उससे जुड़ी जनभावनाओं को सम्मान देना होगा. इसी भावना के साथ मैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के सामने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने का प्रस्ताव रखता हूं. जिस धरती ने बिहार को नीतीश कुमार जैसा जननेता दिया, उसकी पहचान भी उस गौरव के नाम से हो- बख्तियारपुर बने नीतीशपुर’.हालांकि राजद ने पहले इसपर आपत्ति दर्ज कराई थी. इसी साल मई में जब अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन एवं उत्तराधिकारी संगठन द्वारा बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग उठाई गई थी, तब आरजेडी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि सम्राट सरकार नीतीश कुमार की निशानियों को चुन-चुन कर मिटाने की तैयारी में लगी हुई है. आरजेडी ने कहा था कि सीतामढ़ी राजकीय मेडिकल कॉलेज और जैविक उद्यान का नाम पहले ही बदला जा चुका है और अब नीतीश कुमार की जन्मभूमि का नाम भी बदलने की पूरी तैयारी कर ली गई है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post