राज्यमंत्रियों की परफार्मेंस के आकलन में जुटे पीएम मोदी,कैबिनेट फेरबदल की आहट हुई तेज
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को एक दर्जन से अधिक राज्य और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के साथ बैठक की. ये बैठक प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में हुई जो तीन घंटे से ज्यादा देर तक चली. बैठक के दौरान मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालयों में किए गए सुधारों, पहलों और अब तक किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रधानमंत्री के सामने रखा.सूत्रों के मुताबिक बैठक में पीएम मोदी ने राज्यमंत्रियों से समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं और कार्यक्रमों को पूरा करने, कामों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया.बैठक में मंत्रियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचे, जिससे टारगेट लाभार्थी वर्ग को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके. सूत्रों के मुताबिक यह अपनी तरह की पहली बैठक थी, क्योंकि इसमें किसी कैबिनेट मंत्री या शीर्ष नौकरशाह को शामिल नहीं किया गया था.जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की राज्य मंत्रियों के साथ बैठकों का आज पहला दौर था. आज की बैठक में कृषि, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय जैसे विभागों से जुड़े राज्य मंत्री शामिल हुए. आज की ये बैठक हाल ही में, सुशासन, सुरक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मामलों पर सचिवों के अलग-अलग एम्पावर्ड ग्रुप के साथ हुई बैठकों के बाद हुई है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे के दौरान 35,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन करेंगे.एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएम मोदी सबसे पहले वडोदरा जाएंगे, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वह इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे.पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज वडोदरा, नवसारी और मुंबई में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा. इनमें 35,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास और पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के तीन प्रमुख खंडों को देश को समर्पित करना शामिल है. इससे लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बहुत बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि वह मुंबई में होने वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 में भी शामिल होंगे.
