अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11,सूर्यवंशी करेंगे ओपेनिंग!
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को नई दिल्ली में खेला जाएगा. अफगानिस्तान के खिलाफ टीम का ऐलान हो गया है. अब सबसे बड़ा सवाल है कि पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी. ऐसे में जानते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है. दरअसल, टीम में जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है. बुमराह के खेलने पर फैसला मैच से एक दिन पहले लिया जा सकता है. बुमराह को फिटनेस साबित करनी होगी. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि पहले टी-20 मैच में हर्षित राणा खेलेंगे. इसके अलावा ईशान किशन भी टीम में शामिल हैं, यानी पहले मैच में भारतीय इलेवन में संजू सैमसन और ईशान किशन का खेलना तय माना जा रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे. इसके बाद नंबर 3 पर संजू सैमसन का खेलना तय है, नंबर 4 पर या तो तिलक वर्मा खेलेंगे या फिर श्रेयस अय्यर खेल सकते हैं.

वहीं, ईशान किशन को नंबर 5 या नंबर 6 पर बल्लेबाजी क्रम में भेजा जा सकता है. नंबर 5 और नंबर 6 बल्लेबाजी क्रम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में मैच की स्थिति के अनुसार इन क्रमों में बैटरों को भेजा जा सकता है. इसके अलावा शिवम दुबे, अक्षर पटेल भी प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे. तेज गेंदबाजी में यदि बुमराह फिट होकर खेलते हैं तो अर्शदीप को बाहर बैठना पड़ सकता है. ऐसे में तेज गेंदबाजी की भार बुमराह और हर्षित राणा निभाएंगे. और अगर बुमराह नहीं खेलें तो फिर अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेंगे. बतौर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का खेलना तय है. अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती Iश्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा*
