बिना इंटरनेट के भी पैसे भेजना हुआ संभव,फोन पे ने शुरू की सर्विस

 बिना इंटरनेट के भी पैसे भेजना हुआ संभव,फोन पे ने शुरू की सर्विस
Sharing Is Caring:

PhonePe ने देशवासियों के लिए एक ऐसी सुविधा लॉन्च की है, जिसकी जरूरत भारत के करोड़ों यूज़र्स को थी. आज भी भारत में करोड़ों लोग ऐसे हैं, जो ऑनलाइन पेमेंट या मनी ट्रांसफर नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उनके पास स्मार्टफोन नहीं होता या इंटरनेट कनेक्शन नहीं होता. ऐसे लोगों के लिए फोनपे ने एक ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसकी मदद से लोग स्मार्टफोन या इंटरनेट के बिना भी यूपीआई पेमेंट और मनी ट्रांसफर जैसी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकेंगे. इस नए फीचर का नाम PhonePe UPI 123Pay है. आइए हम आपको इसका प्रोसेस बताते हैं.इस सर्विस को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो अभी भी कीपैड वाले साधारण फोन इस्तेमाल करते हैं. भारत में अभी भी बीस करोड़ से ज्यादा लोग फीचर फोन पर ही निर्भर है. कई इलाकों में अच्छी इंटरनेट सुविधा नहीं मिलती. PhonePe ने इन्हीं लोगों को ध्यान में रखकर इस नई सर्विस को शुरू किया है. कंपनी का कहना है कि इससे अगले 300 मिलियन यूज़र्स को डिजिटल पेमेंट की सुविधा से जोड़ा जा सकेगा.

1000836297

फोनपे इस सेवा को लाने वाला पहला बड़ा थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर भी बन गया है.इस सर्विस को Nokia, HMD, Lava और Itel जैसे ब्रांड के कई फीचर फोन में पहले से इंस्टॉल किया जा चुका है और आगे और भी कंपनियों के फीचर फोन्स में इस सुविधा को जोड़ा जाएगा. इसकी सबसे खास बात है कि ये SMS के जरिए काम करती है, इसलिए जहां 2G नेटवर्क भी कमजोर हो, वहां पर भी इस सर्विस के जरिए पेमेंट की जा सकती है.रजिस्ट्रेशन के लिए स्मार्टफोन या डेटा की जरूरत बिल्कुल नहीं है.स्टेप 1: अपने फीचर फोन में पहले से लगे PhonePe ऐप को खोलें.स्टेप 2: नियम और शर्तें ध्यान से पढ़कर स्वीकार करें.स्टेप 3: अपनी बैंक की लिस्ट में से बैंक चुनें.स्टेप 4: डेबिट कार्ड के आखिरी छह अंक और उसकी एक्सपायरी डेट डालें.स्टेप 5: अपना UPI PIN सेट करें.स्टेप 6: PIN सेट होते ही आपका UPI ID एक्टिव हो जाता है और आप तुरंत पेमेंट यानी भुगतान करना शुरू कर सकते हैं.ऐप खोलने के बाद आप मोबाइल नंबर, UPI ID या कॉन्टैक्ट बुक से पैसे भेज सकते हैं. कैमरा वाले फीचर फोन पर QR कोड स्कैन करके भी भुगतान संभव है. अमाउंट डालने के बाद यूपीआई पिन डालकर कंफर्म करे. पेमेंट सफल होने का मैसेज स्क्रीन पर दिख जाता है.इसके अलावा आप अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं और पुराने ट्रांजेक्शन का हिसाब भी देख सकते हैं. PhonePe ने आवाज वाली AI हेल्पलाइन भी दी है. यह अंग्रेजी और बारह भारतीय भाषाओं में मदद करती है ताकि नए यूजर्स आसानी से सर्विस चालू कर सकेंफोनपे का कहना है कि आने वाले वक्त में वो बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और आधार के जरिए रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं भी जोड़ने वाली है. फोनपे के पास पहले से ही 61.5 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं. अब फीचर फोन यूज़र्स भी इस बड़े नेटवर्क का हिस्सा बन सकेंगे.यह सर्विस गांव देहात और छोटे शहरों के लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी. अब महंगा स्मार्टफोन या रोजाना डेटा पैक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप साधारण कीपैड फोन से ही सुरक्षित तरीके से पैसे भेजे और लिए जा सकेंगे.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post