गोविंदा की बहू नहीं बनेंगी जॉनी लीवर की बेटी,रिश्तों पर आया अपडेट

 गोविंदा की बहू नहीं बनेंगी जॉनी लीवर की बेटी,रिश्तों पर आया अपडेट
Sharing Is Caring:

बॉलीवुड के दो दिग्गज कॉमेडियन गोविंदा और जॉनी लीवर की दोस्ती और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से तो हर कोई वाकिफ है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इन दोनों परिवारों को लेकर एक ऐसी खबर तेजी से वायरल हुई, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. इंटरनेट पर कुछ ऐसे फर्जी और AI-जनरेटेड वीडियोज वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर, गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा से शादी करने जा रही हैं. अब शादी की अफवाहों पर खुद जैमी लीवर ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और पूरे मामले का सच खुलकर बताया है.शादी की झूठी खबरों और लगातार आ रहे कॉल्स से परेशान होकर जैमी लीवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. जैमी ने बताया कि पहले उन्हें यह सब एक मजाक लगा, लेकिन जब बात हद से आगे बढ़ गई तब उन्हें सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा.जैमी ने अपनी पोस्ट में कहा कि मुझे पता है कि बहुत से लोग मेरी शादी को लेकर चिंतित हैं. लोग सोच रहे हैं कि शादी हो रही है या कब हो रही है और इसी के चलते इंटरनेट पर कुछ फेक AI वीडियोज बनाकर शेयर किए जा रहे हैं.

1000825350

सच कहूं तो शुरुआत में मुझे ये काफी मजेदार लगा और मैंने इसे खूब एंजॉय किया. मैं और मेरे कजिन्स एक-दूसरे को ये वीडियो भेजकर खूब हंस रहे थे. लेकिन अब बात इस हद तक पहुंच गई है कि लोग मुझे लगातार फोन करके शादी की बधाइयां दे रहे हैं.जैमी ने आगे मजाकिया अंदाज में अपनी परेशानी बयां करते हुए कहा, ये सारे वीडियोज और जो भी जानकारी दी जा रही है, वो पूरी तरह से फेक है. अब इसकी वजह से मेरे लिए थोड़ी परेशानी खड़ी हो गई है, क्योंकि लोग मुझे बधाई दे रहे हैं और जो मेरे लिए असली शादी के रिश्ते आ रहे थे, वो भी आने बंद हो गए हैं. लोगों को लग रहा है कि मेरी शादी पक्की हो गई है. इसलिए प्लीज ऐसा मत कीजिए.”आगे जैमी बोलीं, “मुझे नहीं पता कि ये अफवाह किसने शुरू की, लेकिन जिन लोगों ने भी ये AI वीडियोज बनाए हैं, वो काफी क्रिएटिव हैं. मुझे दुल्हन के लिबास में दिखाना और शादी का पूरा माहौल बनाना काफी क्रिएटिव था. लेकिन अब आपको जितने व्यूज चाहिए थे, वो मिल चुके हैं ना? तो अब आप इन वीडियोज को हटा सकते हैं. मैं बस इतना साफ करना चाहती हूं कि ये पूरी तरह फर्जी है. जो लोग मेरी शादी की खबर सुनकर खुश हो रहे थे, सॉरी, अभी उसमें काफी वक्त है. आपको असली खबर का इंतजार करना पड़ेगा.”यशवर्धन आहूजा का सीधे तौर पर नाम लिए बिना जैमी ने उनके साथ रिश्ते की सच्चाई भी साफ कर दी. जैमी ने कहा कि जिस इंसान के साथ मेरी शादी की खबरें उड़ाई जा रही हैं, वो मेरा छोटा भाई है. वो मुझसे उम्र में बहुत छोटा है और हम एक साथ एक फिल्म में काम भी कर रहे हैं. वो मेरे भाई जैसा है. इसलिए प्लीज ऐसे फालतू वीडियोज मत बनाइए, ये वाकई बहुत गलत है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post