सिनेमाघरों में ईद पर प्रभास और सलमान दोनों करेंगे धमाका,इस फिल्म के साथ होंगे आमने-सामने

 सिनेमाघरों में ईद पर प्रभास और सलमान दोनों करेंगे धमाका,इस फिल्म के साथ होंगे आमने-सामने
Sharing Is Caring:

प्रभास की अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए तैयारियां अक्सर तेजी से ही चलती हैं. अब ‘फौजी’ को ही देख लीजिए. हनु राघवपुडी ने इस साल 3 दिसंबर को फिल्म लाने का ऐलान किया और प्रभास सभी काम छोड़कर इस पिक्चर पर लग गए. अबतक फिल्म की शूटिंग कंप्लीट नहीं हुई है. लेकिन उस चक्कर में प्रभास की दूसरी फिल्मों की शूटिंग में लगातार देरी हो रही है. जी हां, इसके बाद उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ और फिर ‘कल्कि’ के सीक्वल पर काम करना है. पर बीते दिनों खबरें आईं कि प्रभास की ‘स्पिरिट’ पोस्टपोन हो रही है. लेकिन अब मेकर्स ने क्लियर कर दिया है कि फिल्म को ईद पर ही लाया जाएगा. फिलहाल पिक्चर आगे के लिए पोस्टपोन नहीं होगी.

IMG 20260819 WA0003

स्पिरिट‘ की रिलीज डेट बढ़ने की अफवाहों पर टी-सीरीज के स्पोकपर्सन ने कहा, ”हम स्पिरिट की रिलीज के साथ बहुत ट्रैक पर हैं. फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है. और अनाउंस हो चुकी रिलीज की डेट में बिल्कुल कोई बदलाव नहीं है. हम शेड्यूल के मुताबिक काम कर रहे हैं. और 5 मार्च 2027 को दुनिया भर के दर्शकों के लिए फिल्म लाने के लिए कमर कस रहे हैं.” इस बयान से ऑनलाइन चल रहीं अफवाहें क्लियर हो गई हैं कि फिल्म का काम बिल्कुल भी रुकने वाला नहीं है.दरअसल प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ ईद 2027 में आएगी. और उसी वक्त सलमान खान और वामसी की अगली फिल्म भी आ रही है. सीधे तौर पर दोनों सुपरस्टार्स का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है. लेकिन जबसे फिल्म के काम में देरी हुई है, तबसे लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म को पोस्टपोन किया जाएगा. लेकिन मेकर्स क्लियर कर चुके हैं कि वो फिलहाल डेट को आगे बढ़ाने की कोई भी प्लानिंग नहीं कर रहे हैं. उनकी फिल्म ट्रैक पर है और सभी काम वक्त रहते कर लिया जाएगा.हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी थी. जिसमें कहा गया कि, अभी भी फिल्म की 75 दिनों की शूटिंग बाकी है और प्रभास की डेट्स कई फिल्मों में बंटी हुई हैं. ऐसे में वांगा के लिए बहुत मुश्किल होगा इतने कम वक्त पर फिल्म को कंप्लीट करना. इसलिए T-सीरीज में रिलीज की नई तारीख तय करने को लेकर अंदर बातचीत शुरू हो गई है. T-सीरीज ने अलग-अलग डेट्स पर विचार किया है. साथ ही उनमें से एक जून 2027 में IPL के बाद का समय है. फिलहाल इन अफवाहों पर विराम लग गया है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post