हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव,बोले- हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.वाटर कैनन के इस्तेमाल पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा,यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है… इससे (वाटर कैनन) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है. अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा. ऐसे काम नहीं चलेगा.तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोक भवन की ओर पैदल मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए. वे पेपर लीक, बेरोज़गारी और बिहार में छात्रों व युवाओं की समस्याओं जैसे मुद्दे उठा रहे हैं.तेजस्वी यादव ने कहा,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपना अहंकार छोड़कर छात्रों की हर मांग को पूरा करें!

उन्होंने कहा कि छात्र अब किसी परीक्षा में पेपर लीक और भ्रष्टाचार सहने वाले नहीं।पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया है. तेजस्वी ने कहा,हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. हम जेल जाने से नहीं डरते… हम हमेशा छात्रों के अधिकारों, बेरोज़गारी को कम करने, पेपर लीक रोकने और परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे।प्रदर्शनकारी उस बस पर चढ़ गए जिसमें पुलिस RJD नेता तेजस्वी यादव और अन्य प्रदर्शनकारियों को ले जा रही है।
