सभी धर्मों का ख्याल रखेगी भाजपा,बीजेपी की नई टीम में मुसलमानों का भी रखा गया ख्याल

 सभी धर्मों का ख्याल रखेगी भाजपा,बीजेपी की नई टीम में मुसलमानों का भी रखा गया ख्याल
Sharing Is Caring:

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस नई टीम में कई तरह के समीकरण साधे गए हैं. भारत के तमाम राज्यों को प्रतिनिधित्व तो देखने को मिल ही रहा है, इसके अलावा अनुभव को भी तरजीह दी गई है.इस बार नितिन नवीन की टीम में तीन पूर्व मुख्यमंत्री, 18 सांसद और 10 महिलाओं को जगह मिली है. जानकार मानते हैं कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने रणनीति के तहत इतनी व्यापक टीम तैयार की है.खास बात यह है कि बीजेपी की नई टीम में पूर्वोत्तर के लिए भी प्रमुखता देखने को मिल रही है. त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश,इन तीनों राज्यों के नेताओं को नितिन नवीन की टीम में जगह मिली है. इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट कोऑर्डिनेशन सेल का गठन होना भी कई संकेत देता है.बीजेपी की नई टीम में करीब 40 फीसदी लोग मार्जिनलाइज्ड कम्युनिटीज से आ रहे हैं.

1000818172

छह सदस्य ऐसे हैं, जिनकी उम्र 40 साल से कम है, जबकि 15 सदस्य 40 से 59 साल की उम्र के बीच हैं.आदिवासी समुदाय को भी प्रतिनिधित्व देने के लिए पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से इस आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को आगे किया गया है. यहां भी दो महिलाओं को मौका मिला है. इसी तरह पिछड़ों को प्रतिनिधित्व देने के लिए उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से तीन सदस्यों को चुना गया है.सभी धर्मों को साथ लेकर चलने के भी संकेत दिए गए हैं. हिंदुओं के साथ-साथ दो क्रिश्चियन, एक मुस्लिम और एक जैन सदस्य को भी नितिन नवीन की टीम में जगह मिली है.संगठन में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों- वसुंधरा राजे, तीरथ सिंह रावत और बिप्लब कुमार देब को जगह देकर अनुभव को तरजीह दी गई है. इसी तरह चार ऐसे नेताओं को आगे किया गया है, जिन्हें पिछली सरकारों में कामकाज का अनुभव है. इसके अलावा दो प्रोफेसर, डॉक्टर, पीएचडी होल्डर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकीलों को भी टीम में जगह मिली है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post