₹1 में ‘फ्रीडम 2.0’ मोबाइल ऑफर,स्वतंत्रता दिवस पर BSNL की विशेष सौगात

 ₹1 में ‘फ्रीडम 2.0’ मोबाइल ऑफर,स्वतंत्रता दिवस पर BSNL की विशेष सौगात
Sharing Is Caring:

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने अपने ग्राहकों को कई बड़ी सौगात दी है. कंपनी ने किफायती मोबाइल सेवा, हाई-स्पीड फाइबर इंटरनेट, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष प्लान और मुफ्त मनोरंजन जैसी कई ग्राहक केंद्रित सुविधाओं की घोषणा की है. BSNL का कहना है कि इन पहलों का उद्देश्य देश के नागरिकों को सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है.स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नए ग्राहकों के लिए BSNL ने ₹1 फ्रीडम 2.0 ऑफर पेश किया है. इसके तहत ग्राहक महज एक रुपये में BSNL मोबाइल सेवा का लाभ उठा सकेंगे. ऑफर में प्रतिदिन 1 GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी. इसकी वैधता 24 दिनों की होगी. कंपनी के अनुसार, इस पहल से अधिक से अधिक लोगों को किफायती दर पर दूरसंचार सेवा से जोड़ने में मदद मिलेगी।BSNL ने अपने फाइबर ग्राहकों के लिए भी विशेष पेशकश की है.

1000813151

₹1,199 के नियमित फाइबर प्लान को विशेष लॉन्च ऑफर के तहत ₹1,111 प्रतिमाह में उपलब्ध कराया गया है. इसमें 200 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड, 5,000 GB मासिक डेटा और 25 से अधिक प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म तक पहुंच शामिल है. यानी एक ही कनेक्शन के जरिए ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ डिजिटल मनोरंजन की सुविधा भी मिलेगी.ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले BSNL ग्राहकों के लिए ₹259 ग्रामीण एंट्री प्लान भी पेश किया गया है. इसमें 700 GB तक डेटा 25 Mbps तक की स्पीड से मिलेगा, जिसके बाद स्पीड 2 Mbps तक रहेगी. इसके साथ भारत के किसी भी नेटवर्क पर 24 घंटे अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा होगी. ग्राहकों को Prasar Bharati WAVES का प्रीमियम ऐड-ऑन पैक ₹30 में लेने का विकल्प भी मिलेगा. यह प्लान केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लागू होगा.BSNL मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए BSNL Free Entertainment TV की सुविधा भी शुरू की गई है. ग्राहक BSNL Selfcare App के माध्यम से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के लाइव टीवी चैनल और ऑन-डिमांड मनोरंजन सामग्री का आनंद ले सकेंगे. इसके अलावा ‘Build Your Own OTT’ सेवा के जरिए ग्राहक अपनी पसंद के OTT मनोरंजन विकल्पों का चयन और कस्टमाइजेशन भी कर सकेंगे. फिलहाल यह सेवा उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में उपलब्ध है.स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSNL ने ₹2,399 के वार्षिक प्रीपेड प्लान पर 47 दिनों की अतिरिक्त वैधता देने की घोषणा की है. इसके बाद इस प्लान की कुल वैधता 365 दिनों से बढ़कर 412 दिन हो जाएगी. इससे लंबे समय के लिए रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा.BSNL बिहार परिमंडल में 4G नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रहा है. डिजिटल भारत निधि यानी DBN परियोजना के तहत ऐसे सुदूर क्षेत्रों में 54 नए 4G टावर लगाए जाएंगे, जहां फिलहाल किसी भी दूरसंचार कंपनी की मोबाइल सेवा उपलब्ध नहीं है. इन सभी साइटों को मई 2027 तक ऑन-एयर करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा 34 मौजूदा साइटों की 4G क्षमता को भी अपग्रेड किया जाएगा.संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. जिले में नेटवर्क को रिंग टोपोलॉजी में विकसित करने और ग्राम पंचायत स्तर पर आधुनिक MPLS राउटर लगाने की दिशा में काम चल रहा है. अब तक 162 MPLS राउटर लगाए जा चुके हैं, जबकि कुल 200 राउटर लगाने का लक्ष्य है. इससे ग्राम पंचायतों के साथ आसपास के गांवों तक भी Last Mile Connectivity पहुंचाने में मदद मिलेगी.BSNL ने Hardware-as-a-Service मॉडल के माध्यम से अगली पीढ़ी के Integrated Business Solutions उपलब्ध कराने के लिए पॉलीकैब के साथ रणनीतिक साझेदारी भी की है. इस साझेदारी के जरिए BSNL के दूरसंचार नेटवर्क और पॉलीकैब की इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को जोड़कर भविष्य के लिए तैयार डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान विकसित किए जाएंगे.BSNL का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क के विस्तार, हाई-स्पीड फाइबर, भारतनेट, डिजिटल मनोरंजन और नए कारोबारी समाधानों के जरिए कंपनी आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ा रही है. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSNL ने राष्ट्र की सेवा, डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और भारत के डिजिटल भविष्य को गति देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post