BJP सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल,एथेनॉल का विरोध करने वालों पर की अभद्र टिप्पणी
देश में पेट्रोल में एथनॉल मिलाने को लेकर जारी विवाद के बीच मध्यप्रदेश के रीवा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद जनार्दन मिश्रा ने रविवार को इस नीति के बचाव में विरोधियों पर निशाना साधते हुए एक विवादित टिप्पणी की. एथेनॉल का विरोध करने वालों को नसीहत देते हुए, उन्होंने मंच से कहा कि शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहीं तो, तुम्हारे बाप के यहां से आएगा.’दरअसल अक्सर अपने अनोखे अंदाज और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्र एक बार फिर सुर्खियों में है. रविवार को रीवा एयरपोर्ट पर दो नई हवाई सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम समेत विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे.इसी दौरान मंच से संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन मिश्रा ने पेट्रोल में एथेनॉल के इस्तेमाल का विरोध करने वालों पर तीखी टिप्पणी की. सांसद ने कहा कि कुछ लोग एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करते हुए शुद्ध पेट्रोल की मांग करते हैं. इसी को लेकर सांसद ने मंच से कहा ‘शुद्ध पेट्रोल कहां से आएगा, तुम्हारे बाप के यहां से आएगा’.

खास बात यह है कि यह बयान उस वक्त सामने आया, जब मंच पर प्रदेश के डिप्टी सीएम समेत कई बड़े जनप्रतिनिधि मौजूद थे. सांसद के बयान का वीडियो अब चर्चा में आ गया है, और राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं शुरु हो गई हैं. फिलहाल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि इसके पहले भी वो अपने इस तरह के विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं.जनार्दन मिश्रा ने कहा कि भारत में केवल 20 प्रतिशत कच्चे तेल का उत्पादन होता है, जबकि 80 प्रतिशत तेल विदेश से आयात करना पड़ता है. वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि तेल आपूर्ति के लिए जहाजों को 18,000 किलोमीटर के करीब अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है.उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी जब पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने की बात करते हैं तो कुछ लोग विरोध में आंदोलन करने लगते हैं. उन्होंने आक्रामक अंदाज में बघेली भाषा में कहा, आंदोलन हो रहा है एथनॉल नहीं चलेगा, शुद्ध पेट्रोल चलेगा. शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं देश में तो कहां से आएगा?जनार्दन मिश्रा ने कहा कि भारत में वाहन एथनॉल मिश्रित ईंधन से चल सकते हैं, लेकिन कुछ लोग एथनॉल के इस्तेमाल का विरोध करते हुए इसे पेट्रोल में नहीं मिलाने की बात कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि एथनॉल नहीं बनेगा तो पेट्रोल कहां से आएगा, डीजल कहां से आएगा?पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि ब्राजील में तो गाड़ियां 100 प्रतिशत एथनॉल से चल रहीं, लेकिन इसके बावजूद वहां वाहनों में ऐसी कोई समस्या नहीं है. उन्होंने जनता को याद दिलाया कि ब्राजील दुनिया में सबसे ज्यादा एथनॉल का उत्पादन करता है और यही वजह है कि वहां 100 फीसदी एथनॉल से गाड़ियां चल रही हैं.
