फिल्म टॉक्सिक की ट्रेलर ने मचाई धूम,सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज़
रामायणम् में रावण के अवतार से पहले यश का खूंखार अवतार टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में दिखने वाला है, जिसकी अबतक सिर्फ टीजर और पोस्टर्स में झलक देखने को मिली थी. लेकिन अब टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो यूट्यूब पर केवल 11 घंटों में 13 मिलियन से व्यूज हासिल कर चुका है. वहीं कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया और रुक्मणि वसंत की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. लेकिन जिस चीज ने यूजर्स को हैरान किया. वह था यश का न्यूड लुक, जिसे देख फैंस ना सिर्फ हैरान हैं. बल्कि कह रहे हैं कि फिल्म 3000 करोड़ कमाएगी. 4 मिनट 38 सेकंड के ट्रेलर इमोशनल और डरावने सीन से होती है, जहां घायल बच्चा यश के किरदार राया से रोते हुए माफी मांगता है और कहता है कि वह उनकी हर बात मानेगा. इसके बाद अचानक गोली चलने की आवाज आती है और हिंसा, गनफाइट और खून-खराबे का बढ़ता चला जाता है. फिल्म में यश का डबल रोल देखने को मिला है. एक तरफ दाढ़ी वाले खतरनाक गैंगस्टर राया के रूप में वह नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरी तरफ छोटे बाल और टैटू वाले बेटे रूमी (Ticket) के रूप में वह पिता के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है.

इसके अलावा ट्रेलर में सर्कस वाली नादिया के रूप में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत के इंटेंस सीन की भी झलक देखने को मिलती है. ट्रेलर में 80s का गोवा का बैकग्राउंड देखने को मिलता है. जहां गैंगस्टर ड्रामा में पावर, विश्वासघात, प्यार और फादर-सन कॉन्फ्लिक्ट की कहानी दिखाई गई. यश की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 4000 करोड़ की रामायणम् भी है, जिसमें वह रावण के किरदार में नजर आएंगे. जहां फैंस के दिमाग से रावण की छवि में यश निकले भी नहीं थे तो वहीं अब टॉक्सिक में उनकी खूनी अवतार फैंस को हैरान कर रहा है. एक यूजर ने लिखा, टॉक्सिक का ट्रेलर सच में टॉक्सिक है. दूसरे यूजर ने लिखा, टॉक्सिक में यश को देखने के बाद लग रहा है रावण ज्यादा सिविलाइज्ड है. तीसरे यूजर ने लिखा, यश को देखने के बाद लग रहा रावण अच्छा आदमी थी. टॉक्सिक का ट्रेलर 11 घंटे पहले रिलीज किया गया था. वहीं यूट्यूब पर यह दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. जबकि 13 मिलियन से ज्यादा लोग ट्रेलर को देख चुके हैं और हर सेकंड व्यूज बढ़ रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इंग्लिश और कन्नड़ में एक साथ शूट की गई टॉक्सिक को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी डब्ड वर्जन में रिलीज किया जाएगा. वहीं गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. जबकि KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर सुपरस्टार ने रिलीज डेट टलने पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना रिएक्शन दिया. कन्नड़ सुपरस्टार ने फिल्म की डेट पोस्टपोन होने और उसके ठंडे बस्ते में जाने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि बार-बार ऐसी खबरें आती रहती थीं. यश ने गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए हामी भरने की वजह का भी खुलासा किया. वो कहते हैं कि किसी भी डायरेक्टर के साथ काम करने से पहले वो ट्रैक रिकॉर्ड नहीं देखते हैं. उनके लिए डायरेक्टर के ट्रैक रिकॉर्ड से ज्यादा उनकी मेहनत और लगन मायने रखती है.यश ने फिल्म के निर्माण से जुड़ी अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि लगभग हर 10 या 20 दिन में फिल्म को लेकर कोई न कोई खबर सामने आ जाती थी. कभी कहा जाता था कि फिल्म बंद हो गई है तो कभी इसकी शूटिंग रोक दिए जाने की बात कही जाती थी. यश कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता कि वे ऐसी खबरें कहां से लिखते हैं लेकिन ऐसी खबरें पढ़कर दुख होता है’.तेलुगु या तमिल फिल्म नहीं है. ये एक इंडियन फिल्म है जिसे कई सुपरस्टार्स ने साथ मिलकर बनाया है. वो कहते हैं कि जब एक फिल्म में इतने सारे सफल एक्टर्स होते हैं तो हर किसी को बैलेंस करना मुश्किल होता है. लेकिन इस भारतीय फिल्म को ग्लोबल स्टेज पर ले जाने के लिए कई सारे कलाकार एक साथ आए थे.उन्होंने बताया कि ‘टॉक्सिक’ जैसे बड़े बजट और बड़े लेवल प्रोजेक्ट को तैयार करने में काफी समय लगना स्वाभाविक था. फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकारों कीडेट्स, लोकेशन और प्रोडक्शन से जुड़ी तमाम चीजों को मैनेज करना बड़ा चैलेंज था. इसी वजह से फिल्म को पूरा करने में लंबा वक्त लगा.सुपरस्टार ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी पत्नी राधिका का भी आभार व्यक्त किया. वो कहते हैं कि इस फिल्म के लिए उन्होंने दो वर्जन में शूट किया है. पूरी टीम ने कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया जिसकी वजह से इसमें बहुत समय लगा. सुपरस्टार कहते हैं कि इस मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी ने उनका पूरा साथ दिया।
