ऐसा है बृजभूषण शरण सिंह का साम्राज्य,बरी होने के बाद अब राजनीति में करेंगे फिर से वापसी

 ऐसा है बृजभूषण शरण सिंह का साम्राज्य,बरी होने के बाद अब राजनीति में करेंगे फिर से वापसी
Sharing Is Caring:

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह फिर सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा या चुनावी राजनीति में वापसी जैसे कई विकल्प उनके सामने हैं.लंबे समय तक भारतीय कुश्ती महासंघ में अपना दबदबा बनाकर रखने वाले बृजभूषण शरण सिंह को पहलवानों की तरफ से लगाए आरोपों से राहत मिल गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है. इस मामले में फैसले के वक्त बृजभूषण खुद कोर्ट पहुंचे थे. कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला सत्य की जीत है.

1000804396

वहीं अब बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह की सक्रिय राजनीति में वापसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद उनसे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का अध्यक्ष पद छीन लिया गया था. इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनावों में उनके टिकट भी भारतीय जनता पार्टी ने काट दिया था. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके सामने अब कई रास्ते खुले हैं.उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं. ऐसे में अब माना जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह इस चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. बता दें कि गोंडा सदर विधानसभा सीट से उनके बेटे प्रतीक भूषण शरण सिंह बीजेपी से विधायक हैं. सियासी गलियारों में चर्चा है कि बृजभूषण कैसरगंज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. फिलहाल इस सीट पर सपा का विधायक है. बीजेपी इस सीट को जीतने के लिए बृजभूषण को उम्मीदवार बना सकती है.बता दें कि बृजभूषण छह बार सांसद रह चुके हैं. उन्होंने लंबे समय तक कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है. इसलिए भविष्य में लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता. हालांकि कैसरगंज सीट पर वर्तमान में उनके बेटे करण भूषण शरण सिंह सांसद हैं. हालांकि बृजभूषण के करीबी लोगों का मानना है कि वो दोबारा कैसरगंज सीट पर चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि ऐसा करने पर बेटे का सियासी भविष्य प्रभावित हो सकता है.राजनीतिक पंडितों का मानना है कि बृजभूषण के लंबे अनुभव और पूर्वांचल में उनके प्रभाव को देखते हुए उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकती है. हालांकि अंतिम निर्णय तो बीजेपी नेतृत्व की सियासी रणनीति, आगामी चुनावों की जरूरत और संगठनात्मक समीकरणों पर निर्भर करेगा. अगर बीजेपी चाहे तो उन्हें प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बड़ी भूमिका दे सकती है.संभावना यह भी जताई जा रही है कि अगर बीजेपी उन्हें भविष्य में राज्यसभा भेजने पर भी विचार कर सकती है. हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से कोई संकेत नहीं दिया गया है. हालांकि राज्यसभा को लेकर एक दिक्कत यह भी है कि बीजेपी एक ही परिवार में कितने लोगों को पद देगी.कई बार बृजभूषण के बयानों को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें भी लगती हैं कि वह समाजवादी पार्टी में जा सकते हैं. हालांकि न तो कभी बृजभूषण शरण सिंह ने और न ही सपा की तरफ से ऐसी किसी भी संभावना की पुष्टि की गई है. आसपास की गोंडा, कैसरगंज, बलरामपुर समेत कम से कम पांच लोकसभा सीटों पर माना जाता है. इसके अलावा बृजभूषण की पत्नी केतकी देवी सिंह भी पंचायत अध्यक्ष रही हैं. केतकी गोंडा सीट से लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं. बृजभूषण के बेटे प्रतीक भूषण सिंह गोंडा सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं. वहीं, कैसरगंज सीट से उनके बेटे करण भूषण सिंह सांसद हैं.माना जाता है कि बृजभूषण का गोंडा, बहराइच, डुमरियागंज, कैसरगंज और श्रावस्ती जिलों में टिकट बंटवारे में दबदबा रहता है. स्थानीय नेता तो यहां तक दावा करते हैं कि उन्हें जीतने के लिए किसी के मदद की जरूरत नहीं, बल्कि हर पार्टी उन्हें खुद ही टिकट देना चाहती है.हालांकि सियासी प्रभाव और तमाम आरोपों के बीच बृजभूषण अपनी रईसी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. 2012 से लेकर 2023 तक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह को घुड़सवारी, लग्जरी कारों के साथ-साथ हेलिकॉप्टर का भी शौक है. हाल ही में उनके अस्तबल में खड़ा ढाई करोड़ का घोड़ा भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था.2019 के लोकसभा चुनावों में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी संपत्ति 10 करोड़ से अधिक बताई थी. साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के पास भी 6 करोड़ 34 लाख 44 हजार 541 की संपत्ति की जानकारी दी थी.हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में तो उनके पास तीन-तीन हेलिकॉप्टर होने का दावा किया जाता रहा है. इसमें से एक हेलिकॉप्टर तो उन्होंने पिछले साल ही खरीदा था. यह हेलिकॉप्टर भगवा रंग का है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की थीं. इस हेलिकॉप्टर (आर-66 मॉडल) की अनुमानित कीमत 7 से 8 करोड़ के बीच है.वहीं लग्जरी गाड़ियों की बात करें तो बृजभूषण शरण सिंह के गैराज में इनकी लंबी फेहरिस्त है. इनमें एंडेवर, स्कॉर्पियो शामिल हैं. साथ ही उनकी पत्नी के नाम टोयोटा और फॉर्च्यूनर रजिस्टर्ड हैं. अभी पिछले ही साल बृजभूषण ने एक लैंड रोवर डिफेंडर भी खरीदी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था.बृजभूषण शरण सिंह को अत्याधुनिक हथियारों का भी शौक है. इनमें से उनके ही नाम पर 3 हथियारों के लाइसेंस हैं. इसमें 1 पिस्टल, 1 राइफल, 1 रैपिटर है. वहीं उनकी पत्नी के नाम पर 1 राइफल और 1 रैपिटर है.बृजभूषण शरण सिंह के पास आधिकारिक तौर पर करीब 1 करोड़ रुपए की कृषि भूमि और 2 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की गैर कृषि भूमि है. इसके अलावा 25 लाख रुपए से अधिक कीमत की कमर्शियल बिल्डिंग और 2 करोड़ की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज भी हैं. उनकी जायदाद 50 करोड़ से भी अधिक होने का दावा किया जाता है.बताया जाता है कि बृजभूषण शरण सिंह घुड़सवारी के काफी शौकीन हैं. हाल ही में उनके जन्मदिन पर एक समर्थक ने ढाई करोड़ रुपए का गिफ्ट में दिया था. इसके अलावा एक पंजाबी समर्थक ने भी उन्हें डेढ़ करोड़ का घोड़ा भेंट किया था. उनके निजी सचिव संजीव सिंह के मुताबिक मौका मिलने पर बृजभूषण शरण सिंह घुड़सवारी भी करते हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post