6 हजार वोटों से आगे निकले प्रशांत किशोर,बीजेपी कार्यालय में छाया सन्नाटा

 6 हजार वोटों से आगे निकले प्रशांत किशोर,बीजेपी कार्यालय में छाया सन्नाटा
Sharing Is Caring:

बांकीपुर में वोटों की गिनती जारी है. 10 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 6 हजार से आगे चल रहे हैं. बांकीपुर, राजधानी का एक अहम इलाका है. यह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी. उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हुआ. जिसमें बीजेपी की ओर से नीरज सिन्हा चुनावी मैदान में हैं. दूसरी ओर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं. वहीं राजद से यहां रेखा गुप्ता मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला इन्हीं तीन उम्मीदवारों में होना है. 30 जुलाई को यहां मतदान हुआ था. मतदान की रफ्तार को धीमी थी।

1000632937

बांकीपुर में महज 34.3 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा,हम अभी शुरुआती रुझान ही देख रहे हैं. गिनती आगे बढ़ने दीजिए, तस्वीर साफ हो जाएगी. उसके बाद ही हम नतीजों पर कोई टिप्पणी करेंगे।बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों से जन सुराज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. पार्टी ऑफिस में समर्थक जय बिहार के नारे लगाते दिखे. जन सुराज नेता प्रभाकर कुमार कहते हैं,काउंटिंग शुरू होने से पहले ही लहर दिख रही थी, और यह वोटिंग में भी दिखी. आज जो रुझान सामने आ रहे हैं, वे पोलिंग के दिन ही साफ थे. हमें बड़े अंतर से जीतने का भरोसा है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post