भारतीय रेलवे ने बिहार को दिया बड़ा तोहफा,नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी

 भारतीय रेलवे ने बिहार को दिया बड़ा तोहफा,नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी
Sharing Is Caring:

दिल्ली-हावड़ा रूट भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त रूटो में शामिल है. अब भारतीय रेलवे ने इस रूट पर ट्रेनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है. बिहार में नई रेल लाइन की इस परियोजना को मंजूरी दी गई गई. इस कुल लागत 976 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बिहार के दानापुर से फतुहा के बीच 29 किलोमीटर की नई रेल लाइनें बिछाने का काम किया जाएगा.दानापुर से फतुहा के बीच जो नई रेल लाइनें बिछाई जाने वाली हैं, वो क्षेत्र पूर्व मध्य रेलवे के अधिकार में आता है. ये खंड पटना रेल कॉरिडोर का एक अहम भाग है. रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस परियोजना को तीन भागों में बांटा गया है. दानापुर से पटना के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने का काम होगा. राजेंद्र नगर से पटना साहिब तक एक अतिरिक्त रेल लाइन बनाई जाएगी.पटना साहिब से फतुहा तक तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछेगी.

1000802550

ये नई परियोजना दिल्ली-दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-किउल-भागलपुर-खाना-हावड़ा मार्ग पर जो चौड़ीकरण किया जा रहा है उस परियोजना का हिस्सा है. रेलवे के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने के बाद पहले साल में ही 22 अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेनें चलाई जा सकेंगी. इसके अलावा रोजाना 18 मालगाड़िया भी चल सकेंगी.ये भारतीय रेलवे के उर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर के तहत आने वाली परियोजना है. इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद रूट पर माल ढुलाई की क्षमता बढ़ जाएगी. हर साल 52 लाख टन अधिक माल ढुलाई की जा सकेगी. वहीं उत्तर रेलवे ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में तीन विशेष ट्रेनें चलाईं. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद था, जिस वजह से वहां यात्री फंसे हुए थे. रेलवे 2200 यात्रीओं को उनसके गंतव्य तक पहुंचाया.बता दें कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे लगभग 250 किलोमीटर लंबा राजमार्ग है. ये घाटी को बाकी देश से जोड़ने वाला एकमात्र बारहमासी रास्ता है. भारी बारिश के कारण उधमपुर जिले के इलाको में सड़क के हिस्सों को व्यापक नुकसान हुआ. फिर मरम्मत के काम के लिए शुक्रवार को तड़के जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर आवाजाही रोक दी गई थी.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post