बिहार में बिगड़ने वाली है मौसम,होगी भारी बारिश

 बिहार में बिगड़ने वाली है मौसम,होगी भारी बारिश
Sharing Is Caring:

देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। कई जगह सड़कें पानी से भर गई हैं और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई के लिए 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगह हल्की बारिश होगी, जबकि कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 से 5 दिन तक उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। लोगों से कहा गया है कि खराब मौसम में सावधानी रखें और जरूरत न हो तो बाहर जाने से बचें।मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। कुछ जगह तेज हवा भी चलेगी। निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है। लोगों को मौसम की जानकारी देखते रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल रह सकते हैं। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 30 जुलाई को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। सुबह से शाम तक कई जगह बारिश देखने को मिल सकती है।

1000798881

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश जारी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगह तेज बारिश हो सकती है। पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं बिहार के कई जिलों में भी आज बारिश और तेज हवा चल सकती है। 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच कुछ जगह भारी बारिश होने की संभावना है।बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. न्यूनतम तापमान भी 24.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में न रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें.मौसम विभाग के अनुसार कैमूर, औरंगाबाद, गया और नवादा में 30 जुलाई से भारी बारिश की संभावना है. वहीं भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में तेज हवा और वज्रपात का भी खतरा रहेगा. इसके अलावा अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, रोहतास, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में भी गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का दौर बना रहेगा।उत्तराखंड में अगले 48 घंटे तक लगातार कई जिलों में भारी बारिश का मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उत्तराखंड मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी ,रुद्रप्रयाग ,चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ ,नैनीताल मैं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है. इसके अलावा भारी बारिश को देखते हुए 29 जुलाई को उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को स्थगित किया गया है.मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक और तीन अगस्त को हिमाचल प्रदेश के चार से पांच जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post