तेज प्रताप यादव को मिलेगी जमानत!गिरफ्तार करने के बाद दर्ज की गई थी FIR?

 तेज प्रताप यादव को मिलेगी जमानत!गिरफ्तार करने के बाद दर्ज की गई थी FIR?
Sharing Is Caring:

तेज प्रताप की जमानत के लिए अधिवक्ता ने अर्जी दाखिल कर दी है. नीट पेपर लीक मामले में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान तेज प्रताप को हिरासत में लिया गया था जहां से उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर बेऊर जेल भेज दिया गया. तेजप्रताप की सेहत को लेकर अधिवक्ता ने चिंता जताई और उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया.जेजेडी नेता तेज प्रताप यादव की गिरफ़्तारी पर उनकी वकील निशा सिंह ने कहा, हम तेज प्रताप के लिए ज़मानत की अर्ज़ी दाखिल कर रहे हैं. उन पर कई धाराएं लगाई गई हैं. हालांकि, मुख्य और सबसे गंभीर आरोप धारा 109 (हत्या की कोशिश) का है।तेज प्रताप यादव की मेडिकल स्थिति के बारे में वकील ने बताया कि, उनकी तबीयत ठीक नहीं है. उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और अन्य बीमारियां हैं. हमने उनकी सेहत से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक याचिका दायर की है. हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें सही मेडिकल इलाज मिले और उन्हें मेडिकल निगरानी में रखा जाए.तेज प्रताप यादव पर ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में 132 के तहत (बीएनएस) केस दर्ज किया गया है. इस के अलावा धआरा 297 धारा भी लगाई गई है, जिसमें पुलिस अधिकारियों को शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

1000797710

साथ ही सबसे सख्त कानूनी धारा बीएनएस 109 (हत्या की कोशिश) भी लगाई गई है.इस बीच तेज प्रताप के छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सिवान फायरिंग पर कहा कि, बिहार में किसके आदेश से AK-47 से गोलियां चलाई गई हैं. आप यदि वीडियो देखें तो AK-47 से कोई हवाई फायरिंग नहीं की गई है बल्कि निशाना लगाकर गोलियां चलाई गई है. 3 छात्रों को गोली लगी है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post