नहीं सुधरेंगे खेसारी लाल यादव?मलाइका अरोड़ा ने कहा ये तो बेवकूफ और शर्मनाक हरकत वाला इंसान है..
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बात रखती हुईं नजर आती हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने छात्र आंदोलन पर भी अपना रिएक्शन दिया. हालांकि फैंस के बीच अब उनका नया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि पोस्ट में उन्होंने बेजुबान डॉग के साथ हुई बदसुलूकी पर गुस्सा जाहिर किया. इतना ही नहीं उन्होंने पोस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को भी आड़े हाथ ले लिया, जो एक पोज देने के दौरान एक स्ट्रीट डॉग के साथ बुरे बर्ताव के दौरान कथित तौर पर मौजूद थे. इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें बेवकूफ भी कहा।पैपराजी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा ने रिशेयर किया और लिखा, “ये लोग कौन हैं भाई??? और ये आदमी कौन है जो पोज दे रहा है??? बहुत ही घटिया हरकत है.” सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.मलाइका अरोड़ा द्वारा रिशेयर की गई वायरल क्लिप में खेसारी लाल यादव एक इवेंट में पैपराजी के लिए पोज देते हुए दिख रहे हैं, जबकि उनके पैरों के पास ग्रीन कार्पेट पर एक स्ट्रीट डॉग शांति से लेटा हुआ नजर आ रहा है.

शुरुआत में, एक्टर कुत्ते को धीरे से हटाने की कोशिश करते हुए इशारा करते हैं ताकि फोटो सेशन जारी रह सके. लेकिन, जब डॉग नहीं हटता तो एक असिस्टेंट पास आती है और उसे पैर से हल्का सा धक्का देकर वहां से खींच ले जाती हुई नजर आ रही है. हालांकि इस वीडियो पर अभी तक सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव ने रिएक्शन नहीं दिया है.जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. इसके अलावा वह सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था. वहीं भोजपुरी बवाल में भी इन दिनों वह नजर आ रहे हैं.मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वह अरबाज खान की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई गानों में अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीता है. इसके अलावा वह कई रियलिटी शो को जज करते हुए नजर आती हैं।OTT पर इन दिनों एक ऐसी हिंदी वेब सीरीज लगातार चर्चा में बनी हुई है. जिसने बिना बड़े स्टार्स और भारी-भरकम एक्शन के दर्शकों का दिल जीत लिया है. यही वजह है कि ये पिछले 29 दिनों से प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. गांव की सादगी, हल्की फुल्की कॉमेडी और दिल को छू लेने वाली कहानी इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत है. अगर आपको पंचायत जैसी ग्रामीण माहौल वाली कहानियां पसंद हैं. तो ये वेबसीरीज भी आपको काफी पसंद आएगी. ये सिर्फ 5 एपिसोड की सीरीज है जो आपके वीकेंड की परफेक्ट वॉच साबित हो सकती है.हम बात कर रहे हैं ‘ग्राम चिकित्सालय’ की. ये 2025 की हिंदी कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है. जिसका डायरेक्शन राहुल पांडे ने किया है. इसे दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने बनाया है. जबकि इसका निर्माण TVF ने किया है. सीरीज 9 मई 2025 को Prime Video पर रिलीज हुई थी.ग्राम चिकित्सालय की कहानी डॉ. प्रभात की है. जो एक यंग डॉक्टर हैं. उनकी पोस्टिंग एक गांव के जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होती है. वो पूरे जोश के साथ गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने पहुंचते हैं. लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आ जाता है कि समस्या सिर्फ अस्पताल की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की है. गांव की राजनीति, लोगों की सोच और सरकारी व्यवस्था उनके सामने नए नए चैलेंजे खड़े करते हैं. धीरे धीरे उन्हें एहसास होता है कि बदलाव लाने से पहले खुद को भी बदलना जरूरी है. इस शो के दूसरे सीजन में पंचायत सीरीज का क्रॉसओवर देखने को मिला था. दरअसल, बनराकस और बिनोद का किरदार निभाने वाले एक्टर निरहुआ के साथ एक सीन में नजर आए थे, जिसके चलते यह काफी पॉपुलर हुआ. सीरीज में अमोल पाराशर ने डॉ. प्रभात का किरदार निभाया है. उनके साथ आनंदेश्वर द्विवेदी और विनय पाठक भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. तीनों एक्टर्स की सहज एक्टिंग कहानी को और ज्यादा रियल बना देती है. TVF की पहचान हमेशा जमीन से जुड़ी कहानियां रही है और ‘ग्राम चिकित्सालय’ भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाती है. रिलीज के कई हफ्तों बाद भी ये प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में बनी हुई है।
