पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया जा रहा है गलत जानकारी,प्रोटेस्ट का माहौल बिगाड़ने की रची जा रही है साजिश

 पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया जा रहा है गलत जानकारी,प्रोटेस्ट का माहौल बिगाड़ने की रची जा रही है साजिश
Sharing Is Caring:

दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने 400 से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की है जो गलत जानकारी फैलाकर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया पर कुछ गलत जानकारी सर्कुलेट करने की कोशिश हो रही है. अब तक 400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान हुई है, जो मौजूदा हालात का फायदा उठाकर गलत और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं. पुलिस ने कहा कि ऐसे अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है. ये वही सोशल मीडिया हैंडल हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे. उनका मकसद लोगों को भड़काना और छात्रों का ध्यान भटकाना है.इन अकाउंट्स को ब्लॉक कराया जा रहा है.

1000794746

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी गलत, अपुष्ट जानकारी और कंटेंट के बहकावे में न आएं. किसी भी पोस्ट को शेयर करने से पहले उसे चेक जरूर कर लें. किसी भी असामाजिक तत्व को भावनाओं का फायदा न उठाने दें. पुलिस ने छात्रों से कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन आपका अधिकार है और पुलिस इसका सम्मान करती है.दिल्ली पुलिस के DCP सुमित झा ने कहा कि ये वही पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी गलत और भ्राक जानकारी सर्कुलेट कर लोगों को बरगलाने की कोशिश की थी. इन अकाउंट्स को अब ब्लॉक कराया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से सतर्क और सावधान करने की अपील की है.वहीं दूसरी तरफ बारिश का मौसम, खुला आसमान और रंग-बिरंगी छातों से नीचे जुटे सैकड़ों लोग. लंबी सड़क पर दूर तक खड़े ये सभी लोग एक ही कतार में गा रहे थे- गिव मी सम सनशाइन, गिव मी सम रेनगिव मी अनदर चांस, आई वांना ग्रो अप वन्स अगेन… पेपर लीक के मामले में कॉकरोज जनता पार्टी और सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों के प्रदर्शन का यह वीडियो नॉर्थ ईस्ट के मिजोरम से सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मिजोरम की राजधानी आइजोल में सैंकड़ों छात्रों ने किस तरह से भाग लिया? दरअसल यह वीडियो गुरुवार शाम का है.जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा है. गुरुवार शाम आइजोल में स्टूडेंट्स ने शाम पेपर लीक के खिलाफ और सोनम वांगचुक के सपोर्ट में एक अनोखे प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया, जहां सैकड़ों स्टूडेंट्स ने एक साथ मशहूर फिल्म थ्री इडियट्स का टाइटल सॉन्ग गाया।इस कोरस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मिजोरम के स्टूडेंट्स यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और देश के एग्जामिनेशन सिस्टम में बड़े सुधारों की भी मांग कर रहे हैं. वनपा हॉल के बाहर आयोजित किया गया यह प्रोटेस्ट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के साथ सॉलिडैरिटी दिखाने के लिए भी किया गया.पेपर लीक के खिलाफ सोनम वांगचुक बीते 26 दिन से भूख हड़ताल पर थे. हालांकि बीते रात सरकार से सख्त कार्रवाई का आश्वसान मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनका अनशन तुड़वाया।वांगचुक का अनशन तो समाप्त हो गया है, लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोज जनता पार्टी का कहना है कि उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे देते.अब कॉकरोज जनता पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन की अपील की है. देखना है कि इस मामले में आगे क्या होता है?वांगचुक ने कहा कि उन्हें सरकार और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से यह भरोसा मिला कि भारतीय संसद में खराब होती परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी.वांगचुक ने बताया कि सरकार ने ये भी भरोसा दिलाया कि हाल ही में NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण आत्महत्या करने वालों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया जाएगा.वांगचुक ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 65 सांसदों ने आकर और हस्ताक्षर देकर मुझे अनशन तोड़ने को कहा. उन्होंने बताया कि आए सभी सांसदों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वो इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे और इस पर चर्चा करेंगे. वांगचुक ने बताया कि सरकार की तरफ से भी आए हुए मंत्रियों ने उन्हें इस विषय पर बात करने का आश्वासन दिया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post