री-रिलीज होने जा रही है आमिर खान की ये फिल्म,मिर्जापुर द मूवी से होगा क्लैश

 री-रिलीज होने जा रही है आमिर खान की ये फिल्म,मिर्जापुर द मूवी से होगा क्लैश
Sharing Is Caring:

बीते साल आमिर खान के 60वें जन्मदिन पर स्पेशल फिल्म फेस्टिवल में फैंस को सुपरस्टार की कई बड़ी हिट फिल्में फिर से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिला. लेकिन इस लिस्ट में एक फिल्म शामिल नहीं थी – ‘3 इडियट्स’, जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट और पसंदीदा फिल्मों में से एक है. लेकिन लगता है कि मेकर्स ने ये फैसला सोच-समझकर लिया था, क्योंकि अब मेकर्स इस फिल्म को अलग से थिएटर में री-रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं. आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ लगभग 17 साल बाद फिर से रिलीज होने जा रही है. खबर है कि ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ को लेकर ऑडियंस में हमेशा से ही एक अलग क्रेज रहा है.

1000792773

इसी वजह से रिलीज के 17 साल बाद ये अभी भी लोगों के बीच उतनी ही पॉपुलर है. अगर आप भी ‘3 इडियट्स’ के फैन हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. लंबे अरसे बाद आमिर खान की ये फिल्म दोबारा रिलीज होने जा रही है.बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एनएच स्टूडियोज (NH Studioz) ने विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स की विशाल कैटलॉग के तहत इस फिल्म के राइट्स हासिल कर लिए हैं. कैटलॉग को बड़े पैमाने पर हासिल करने के बाद NH स्टूडियोज की प्लानिंग के मुताबिक राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी. इसके अलावा, राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर भी काम चल रहा है.हालाकि, मेकर्स की तरफ से अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार बाकी है. लेकिन ऐसा होता है तो इसका बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों से मुकाबला होने वाला है. पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को थिएटरों में रिलीज रही है. ऐसे में इसका सीधा क्लैश ‘मिर्जापुर’ मूवी से होगा. वहीं, कुछ दिन बाद 11 सितंबर को अक्षय कुमार-सैफ अली खान की ‘हैवान’ भी थिएटर में दस्तक देने आ रही है.25 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी ‘3 इडियट्स’ फिल्म का बजट 55 करोड़ रुपये था. सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनिया भर में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. आमिर खान के अलावा, इसमें शरमन जोशी, आर माधवन, करीना कपूर, बोमन ईरानी, ओम वैद्य और जावेद जाफरी जैसे कलाकार शामिल थे.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post