इस एक्शन मूवी के साथ वापसी करने जा रहे है सलमान खान,बॉक्स ऑफिस पर फिर से टूटेगा रिकॉर्ड

 इस एक्शन मूवी के साथ वापसी करने जा रहे है सलमान खान,बॉक्स ऑफिस पर फिर से टूटेगा रिकॉर्ड
Sharing Is Caring:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले कुछ समय से डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ एक एक्शन ड्रामा फिल्म पर बिजी हैं. दिल राजू इस पिक्चर के प्रोड्यूसर हैं और सलमान के अपोजिट नयनतारा नजर आने वाली हैं. मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी. अब ऐसी खबर है कि सलमान खान ऑस्ट्रिया में इस पिक्चर के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करने वाली हैं.बॉकिस ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की टीम बड़े लेवल पर ऑस्ट्रिया में एक्शन सीन शूट करने वाली है. इतना ही नहीं ये भी जानकारी सामने आई है कि ऑस्ट्रिया के अलावा यूरोप के और भी कुछ हिस्सों में शूटिंग होगी. कुछ महीने पहले ही सलमान ने इस फिल्म का ऐलान किया था. उसके बाद से फैंस ये भी जानना चाह रहे हैं कि इस पिक्चर का नाम क्या होगा, लेकिन अभी मेकर्स ने टाइटल अनाउंस नहीं किया है. फिलहाल इस फिल्म को SVC63 कहा जा रहा है.रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि इस शूटिंग शेड्यूल में बड़े पैमाने पर एक्शन सीन की शूटिंग होगी. ऐसी उम्मीद है कि फिल्म के सबसे बेहतरीन और बड़े सीन ऑस्ट्रिया में ही फिल्माए जाएंगे. माना जा रहा है कि शानदार विजुअल एक्सपीरियंस के साथ ये एक ऐसी पिक्चर होगी, जो बेहतरीन थिएटर एंटरटेनर साबित हो सकती है.

1000788512

मेकर्स का प्लान इस फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने का है. ये फिल्म फैंस के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी दिखेगी. इससे पहले दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया है. साल 2023 में नयनतारा ने शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. अब वो सलमान के साथ नजर आएंगी. ये किसी बॉलीवुड स्टार्स के साथ उनकी दूसरी फिल्म है.वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे. हालांकि, दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. दोनों कई बार बता चुके हैं कि X (पहले ट्विटर) के जरिए दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था. अब निक ने इस बारे में बताया है कि उन्होंने प्रियंका को पहली बार क्या मैसेज भेजा था.प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जोनस ब्रदर्स के पॉडकास्ट में शामिल हुईं. निक भी पॉडकास्ट का हिस्सा थे. उसी दौरान निक ने बताया कि उनके भाई केविन जोनस ने उन्हें और प्रियंका को मिलाने में अहम भूमिका निभाई है. निक ने बताया कि उनके भाई केविन ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने ‘क्वांटिको’ सीरीज देखी है.इसी सीरीज के जरिए प्रियंका ने हॉलीवुड में डेब्यू किया था. भाई के सजेशन पर निक जोनस ने ‘क्वांटिको’ देखी थी. उसके बाद शहर में उन्होंने एक बिलबोर्ड देखा था, जिसपर प्रियंका की तस्वीर लगी थी. वो बिलबोर्ड सीरीज के प्रमोशन के लिए लगाया गया था. निक ने बताया कि घर आकर उन्होंने X पर प्रियंका को ये देखने के लिए सर्च किया था कि वो उन्हें फॉलो करती हैं कि नहीं है. निक ने कहा कि प्रियंका उन्हें पहले से फॉलो करती थीं.पॉडकास्ट में प्रियंका ने पहले से फॉलो करने की बात से इनकार किया. हालांकि, निक ने आगे की कहानी बताई और पॉडकास्ट में उन्होंने चैट दिखाया. उन्होंने प्रियंका को जो पहला मैसेज किया था उसमें लिखा था, “हेलो, मैंने कुछ लोगों से सुना है कि हमें मिलना चाहिए. मैं इन लोगों की बात से सहमत हूं. क्या आप जल्द ही LA (लॉस एंजेलिस) में होंगी?”निक ने प्रियंका को ये मैसेज X पर भेजा था. प्रियंका के X अकाउंट का एक्सेस उनकी टीम के पास भी था. ऐसे में प्रियंका ने उन्हें मैसेज ऐप के जरिए बात करने को कहा था. निक को जवाब में प्रियंका ने लिखा था, “हे, ग्राहम ने मुझे तुम्हारे बारे में बहुत कुछ बताया है. चलो टेक्स्ट पर बात करते हैं, ज्यादा प्राइवेट रहेगा. मेरी टीम इसे एक्सेस कर सकती है.इसी मैसेज से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा था और फिर दोनों ने दो साल बाद शादी कर ली थी. दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा है. मालती का जन्म जनवरी 2022 में हुआ था।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post