यूपी टीईटी का इस दिन तक आ सकता है रिजल्ट!17 लाख अभ्यर्थियों के लिए खुशी की खबर

 यूपी टीईटी का इस दिन तक आ सकता है रिजल्ट!17 लाख अभ्यर्थियों के लिए खुशी की खबर
Sharing Is Caring:

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग तेजी से आंसर शीट्स के मूल्यांकन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटा है. आयोग की तैयारी के अनुसार अगर सभी काम तय समय पर पूरे हो गए, तो जुलाई के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि, फाइनल आंसर-की पर आई आपत्तियों की समीक्षा भी साथ-साथ चल रही है, ताकि रिजल्ट पूरी पारदर्शिता के साथ घोषित किया जा सके.जानकारी के अनुसार परीक्षा में शामिल हुए 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट का मूल्यांकन तेजी से किया जा रहा है. प्रयागराज स्थित आयोग कार्यालय ने मूल्यांकन कार्य को 20 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इसके बाद फाइनल रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी. अगर सभी चरण समय पर पूरे हुए तो जुलाई के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी होने की संभावना है.परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने कुछ प्रश्नों के आंसरों पर आपत्ति दर्ज कराई है.

1000785590

सबसे ज्यादा आपत्तियां उच्च प्राथमिक स्तर के मैथ्स विषय के प्रश्नों को लेकर सामने आई हैं. इसके अलावा हिंदी और संस्कृत विषय के कुछ प्रश्नों पर भी उम्मीदवारों ने संशोधन की मांग की है. अभ्यर्थियों ने अपने दावों के समर्थन में एनसीईआरटी की पुस्तकों सहित अन्य प्रमाण भी आयोग को भेजे हैं. इन सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम कर रही है और आवश्यक होने पर फाइनल आंसर-की में बदलाव किया जाएगा.आयोग ओएमआर मूल्यांकन और आपत्तियों के निस्तारण का काम एक साथ कर रहा है ताकि रिजल्ट में अनावश्यक देरी न हो. अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को ही सही मानें. अगर सभी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी हो जाती हैं, तो जुलाई के अंत तक लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त हो सकता है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post