हिंदी फिल्म ईठा में अक्षरा सिंह की जबरदस्त धमाल,श्रद्धा कपूर संग दिखेगी केमिस्ट्री

 हिंदी फिल्म ईठा में अक्षरा सिंह की जबरदस्त धमाल,श्रद्धा कपूर संग दिखेगी केमिस्ट्री
Sharing Is Caring:

भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह लगातार बॉलीवुड में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं. हाल ही में अक्षरा सिंह ‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस’ में अक्षय कुमार के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आई थीं. इस गाने के लिए अक्षरा सिंह ने काफी तारीफें भी बटोरीं. जहां अभी ‘घिस घिस’ गाने का खुमार उतरा नहीं है वहीं, दूसरी ओर अब उनका नाम श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ से जोड़ा जा रहा है. खबर है कि अक्षरा जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘ईठा’ में स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी. इसका हिंट खुद एक हालिया वीडियो में अक्षरा सिंह ने दिया, जिसे सुनकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.साल 2026 अक्षरा सिंह के लिए काफी लकी साबित हो रहा है. जहां एक तरफ उन्हें बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला, तो दूसरी ओर अब वो श्रद्धा कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आ सकती हैं. बीते रोज अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘ईठा’ फिल्म में अपनी एंट्री और श्रद्धा के साथ काम करने को लेकर खुलकर बात करती हुई नजर आईं.अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

1000782209

इस वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि श्रद्धा कपूर के साथ क्या आने वाला है, तो इस सवाल पर अक्षरा सिंह ने कहा, “श्रद्धा जी के साथ फिल्म ‘ईठा’ आ रही है. वो बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, खूबसूरत शख्सियत हैं और उनके बारे में जितना कहूं, उतना कम है.” इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि ‘ईठा’ में आपका क्या रोल है तो इस सवाल पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा, ” अभी नहीं बता सकती, सरप्राइज है और सरप्राइज को सरप्राइज ही रहने दो.”ईठा’ के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह ने आगे कहा, “आप लोग जितने एक्साइटेड अब हुए है, अगर मैं पहले ही बता दूंगी तो वो मजा नहीं आएगा. थोड़ी एक्साइटमेंट रहनी चाहिए, छिपाकर रखना चाहिए कुख चीजों को.” ‘ईठा’ की बात करें तो ये फिल्म 28 अगस्त 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी. लक्ष्मण उतेरकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायण गांवकर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी. श्रद्धा कपूर के अलावा इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी हैं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post