फिल्म ‘जन नायकन’ और ‘सिग्मा’ तोड़ेगी सभी फिल्मों का रिकॉर्ड,एक्टर विजय थलपति का चेलगा जादू

 फिल्म ‘जन नायकन’ और ‘सिग्मा’ तोड़ेगी सभी फिल्मों का रिकॉर्ड,एक्टर विजय थलपति का चेलगा जादू
Sharing Is Caring:

एक्टर विजय थलपति ने 2025 में अपने एक्टिंग करियर को छोड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने अपनी फिल्म ‘जन नायकन’ के ऑडियो लॉन्च पर ये जानकारी दी थी. अब ये मूवी 2026 में रिलीज होने वाली है. वहीं विजय थलपति के बेटे जेसन संजय का निर्देशन में डेब्यू होने वाला है. डायरेक्टर के तौर पर उनकी फिल्म ‘सिग्मा’ आने वाली है. जानकारी सामने आ रही है कि इन दोनों फिल्मों का टकराव देखने को मिल सकता है.जन नायकन’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) से मंजूरी मिलने में देरी का सामना करना पड़ा है. वहीं जेसन संजय की पहली निर्देशित फिल्म ‘सिग्मा’ एक एक्शन कॉमेडी थ्रिलर होगी. चलिए जान लेते हैं दोनों फिल्मों की रिलीज से जुड़ी क्या आई है अपडेट.विजय थलपति के बेटे जेसन संजय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिग्मा’ 31 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय थलपति की लास्ट फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर भी निर्माता इसी तारीख की रिलीज पर विचार कर रहे हैं. हालांकि ये भी जरूरी है कि फिल्म को सेंसर की मंजूरी टाइम पर मिले. कुछ खबरें सामने आई हैं, जिनमें कहा गया है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिल गया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

1000780641

फिल्म को 23 जुलाई पर रिलीज करने का भी ऑप्शन है, लेकिन निर्माता इसे 31 जुलाई को इसलिए थिएटर्स में लाना चाहते हैं ताकि प्रमोशन के लिए टाइम मिल सके.विजय थलपति मुख्यमंत्री बनने के बाद से अपना पूरा फोकस राजनीति पर कर रहे हैं. ‘जन नायकन’ बड़े पर्दे पर उनकी आखिरी फिल्म होगी तो दूसरी तरफ ‘सिग्मा’ उनके बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म है. अगर ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर खबरें सही साबित होती हैं तो इंडस्ट्री में कदम रखते ही जेसन संजय की फिल्म का टकराव उनके पिता की मूवी से होगा. ये मुकाबला न सिर्फ रोमांचक होगा, बल्कि फैंस के लिए भावुक कर देने वाला भी है.अगर हम बात करें विजय थलपति स्टारर फिल्म ‘जन नायकन’ की तो इसमें एक पुलिस वाले (जन नायक की भूमिका) के इर्द-गिर्द स्टोरी बुनी गई है, जो सिस्टम और भ्रष्ट ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. फिल्म एक मास एक्शन के साथ पॉलिटिकल थ्रिलर भी है. इसको एस विनोद ने निर्देशित किया है. फिल्म में पूजा हेगड़े भी दिखाई देंगी और बॉबी देओल भी मुख्य रोल में होंगे.एक्शन-कॉमेडी और एडवेंचर थ्रिलर ‘सिग्मा’ एक ‘लोन वुल्फ’ और खजाने की खोज करने वाले शख्स की कहानी है. ये एक ऐसे इंसान पर बेस्ड है जो सोसइटी के बंधनों को तोड़कर खतारनक मिशन को अंजाम देता है. फिल्म में संदीप किशन लीड रोल निभाएंगे।वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान की सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल साल 2026 में रिलीज किया गया. लोगों को ऐसी उम्मीदें थीं कि ये फिल्म भी पहले पार्ट की तरह सफल साबित होगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका. फिल्म अच्छे-खासे बजट में बनी थ और रिलीज के 16 दिन में भी अब तक अपना बजट रिकवर नहीं कर सकी है. इसकी कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन 1.15 करोड़ रुपये का रहा है. मतलब कि फिल्म इसकी रिलीज से एक हफ्ता पहले आई मूवी मैं वापस आऊंगा के कलेक्शन की भी बराबरी नहीं कर पा रही है.रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज के 16 दिनों में नेट कलेक्शन के मामले में 91.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 108.85 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 29.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस लिहाज से इस फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 138.80 करोड़ रुपये का हो चुका है.कॉकटेल 2 ने कमाई तो कर ली है लेकिन फिल्म के लिए नेगेटिव प्वाइंट ये है कि अभी भी इस फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ पार नहीं कर सका है. और फिल्म का बजट भी 150 करोड़ का ही माना जा रहा है. ऐसे में फिल्म को अभी भी 12 करोड़ रुपये की दरकार है. लेकिन जैसी इसकी कमाई हो रही है उससे तो ऐसा लग रहा है कि फिल्म के लिए 150 करोड़ तक पहुंच पाना भी कोई आसान काम नहीं होगा. मतलब की फिल्म या तो फ्लॉप होग या किसी तरह से एवरेज वर्डिक्ट मैनेज कर पाएगी. खैर ये तो कुछ दिनों में पता चल ही जाएगा. इस फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने अभिनय किया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post