संविधान की रक्षा के लिए लड़ती रहूंगी कानूनी लड़ाई,ममता बनर्जी का बीजेपी को चेतावनी

 संविधान की रक्षा के लिए लड़ती रहूंगी कानूनी लड़ाई,ममता बनर्जी का बीजेपी को चेतावनी
Sharing Is Caring:

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और उस पर स्टेट टेररिज्म (state terrorism) का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह संविधान की रक्षा के लिए अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी और किसी भी प्रकार की दमनकारी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगी.कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने अपने शासन में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया और उनकी तुलना वर्तमान तोड़फोड़ से की. उन्होंने कहा उनकी सरकार ने हमेशा विकास और पुनर्वास की राजनीति की, जबकि वर्तमान दौर में लूट, तोड़फोड़ और निशान मिटाने की कोशिश की जा रही है.पूर्व सीएम ने कहा कि जब कल्याणी एक्सप्रेस सेतु का निर्माण किया गया था, तब 43 घर प्रभावित हुए थे. उनकी सरकार ने उन सभी परिवारों के लिए समान घर बनाकर पुनर्वास किया था.उन्होंने आरोप लगाया कि अब प्रशासनिक कार्रवाई के नाम पर लोगों को उजाड़ा जा रहा है.अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली की सत्ता से गिरने के बाद आपको अपने कर्मों का परिणाम भुगतना पड़ेगा. हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं.टीएमसी सुप्रीमो नने आगे कानूनी व्यवस्था का हवाला देते हुए बल प्रयोग को चुनौती दी और कहा कि संविधान ही अंतिम अधिकार है. उन्होंने कहा ‘मैं न्यायपालिका को याद दिलाना चाहती हूं कि वो कानून के सच्चे रक्षक हैं… मैं राज्य आतंकवाद के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखूंगी. मैं देखूंगी कि किसमें अधिक शक्ति है – संविधान में या बंदूक की नली में’.ममता बनर्जी का यह बयान हाल ही में हावड़ा रेलवे स्टेशन इलाके में हुई अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद आया है. 16 मई को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कथित अतिक्रमण हटाने के लिए कई अवैध ढांचों को ध्वस्त किया था.

1000050965

इस कार्रवाई के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. पार्टी ने बुलडोजर संस्कृति और कथित जबरन बेदखली के खिलाफ कोलकाता और आसपास के इलाकों में विरोध प्रदर्शन का भी ऐलान किया है.अपने संदेश में ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव के बाद 2,500 से ज्यादा TMC कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यालयों पर हमले हुए और कई जगह लूटपाट की गई.उन्होंने कहा कि पंचायत,नगर पालिका और कोलकाता नगर निगम जैसी चुनी हुई संस्थाओं को काम करने से रोका जा रहा है. उनके मुताबिक केंद्र सरकार की तरफ से प्रशासन और विकास कार्यों में भी दखल दिया जा रहा है.ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव के बाद कई जगह हिंसा हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के घरों में हमला किया गया, महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई और विरोध करने वालों को डराया गया.उन्होंने पुलिस पर भी BJP के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में डर और दबाव का माहौल बनाया जा रहा है.ममता बनर्जी ने BJP पर बंगाल को पुलिस स्टेट और गुंडा राज में बदलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा विपक्ष को काम करने का मौका दिया, लेकिन अब बदले की राजनीति की जा रही है. उन्होंने बंगाल की संस्कृति और परंपराओं का मुद्दा भी उठाया. ममता ने आरोप लगाया कि नई सरकार बंगाली पहचान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.अपने संदेश में ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से हिम्मत बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी और कभी झुकेगी नहीं.उन्होंने यह भी कहा कि वह सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव के जरिए लोगों से लगातार जुड़ी रहेंगी, क्योंकि मुख्यधारा का मीडिया पक्षपाती हो चुका है. वीडियो के अंत में ममता बनर्जी ने संविधान के दायरे में रहकर लड़ाई जारी रखने की बात कही और समर्थकों को धन्यवाद दिया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post