मंच पर पीएम मोदी ने जीत लिया सबका दिल,बुजुर्ग व्यक्ति का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

 मंच पर पीएम मोदी ने जीत लिया सबका दिल,बुजुर्ग व्यक्ति का पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Sharing Is Caring:

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे. ऐसे में पीएम मोदी ने मंच पर एक बुजुर्ग के पैर छुए, उन्हें शॉल उढ़ाया और मुस्कुराकर गले लगाया. पीएम मोदी ने उनका सम्मान किया. इस तस्वीर को देखकर हर किसी के मन में एक सवाल उठा कि आखिर ये बुजुर्ग व्यक्ति कौन हैं, जिनके पीएम मोदी ने पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया? ये बुजुर्ग पश्चिम बंगाल में BJP के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं. इनका नाम माखनलाल सरकार है. इनकी उम्र 98 साल है. माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती दौर के जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं. 1952 में उन्हें कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ होने पर गिरफ्तार कर लिया गया था.माखनलाल सरकार 1980 में BJP के गठन के बाद वे पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के संगठनात्मक समन्वयक बने. सिर्फ एक साल के अंदर ही, उन्होंने लगभग 10,000 सदस्यों को पार्टी में शामिल करवाने में मदद की. 1981 से लगातार सात वर्षों तक उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में सेवा की.

1000739776

यें उस समय एक असाधारण उपलब्धि थी, जब आम तौर पर BJP के नेता किसी एक ही संगठनात्मक पद पर दो साल से ज्यादा नहीं रह पाते थे.प्रधानमंत्री एक खुली गाड़ी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सुबह से ही शपथ ग्रहण समारोह के लिए जमा हुए हजारों समर्थकों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया. मोदी सुबह 10 बजे से कुछ ही पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे और उसके बाद हेलीकॉप्टर से रेस कोर्स मैदान तक गए, जहां से वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.ब्रिगेड परेड मैदान केसरिया रंग के सागर में बदल गया, क्योंकि पूरे पश्चिम बंगाल, पड़ोसी राज्यों जैसे झारखंड और यहां तक कि विदेशों से भी BJP समर्थक इस कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचे थे.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post