थोड़ी देर बाद शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी,बंगाल को आज मिलेगा नया सीएम

 थोड़ी देर बाद शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी,बंगाल को आज मिलेगा नया सीएम
Sharing Is Caring:

पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद आज (रविवार को) बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का राजतिलक होने जा रहा है। सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में हजारों लोगों के बीच शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शुभेंदु अधिकारी ने शपथ से पहले ही साफ कर दिया है कि अब बंगाल में मैं नहीं हम सब मिलकर सरकार चलाएंगे।बता दें कि करीब 6 साल पहले बंगाल बीजेपी में शुभेंदु अधिकारी की एंट्री हुई थी। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद उनका हाथ पकड़कर उन्हें बीजेपी में शामिल कराया था और 2026 में शुभेंदु बंगाल में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा बन गए। शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के जायंट किलर हैं, जिन्होंने दो बाद लगातार सीटिंग सीएम ममता बनर्जी को चुनावों में मात दी है। 2021 में नंदीग्राम में उन्हें हराया और 2026 में भवानीपुर में शिकस्त दी, इसलिए उनकी ताजपोशी भी ऐतिहासिक होगी।

1000739669

शुभेंदु अधिकारी के शपथ समारोह में खुद पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, NDA शासित राज्यों के सीएम समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। बंगाल में बीजेपी ने एक और बड़ा फैसला किया है कि बंगाल में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा, आज जो चेहरे शपथ लेंगे उनमें शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री, इसके अलावा दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, रूद्रा घोष, दीपक वर्मन, रत्ना देबनाथ और पूर्णिमा चक्रवर्ती को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post